Get App

Border 2 first review: लाहौर तक पहुंचेगी सनी देओल की दहाड़, नए रिकॉर्ड बनाने को तैयार 'बॉर्डर 2'

Border 2 first review: सनी देओल की मल्टी स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 आज सिनेमाघरों में दे चुकी है। फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ गया है। चलिए जानते हैं कैसी है फिल्म...

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 23, 2026 पर 8:00 AM
Border 2 first review: लाहौर तक पहुंचेगी सनी देओल की दहाड़, नए रिकॉर्ड बनाने को तैयार 'बॉर्डर 2'
सनी देओल की मल्टीस्टारर फिल्म बॉर्डर 2 ने सिनेमाघरों में दी दस्तक

Border 2 first review: सनी देओल अभिनीत वॉर पर आधारित ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' आज यानी 23 जनवरी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ गया है। व्यापार विशेषज्ञ और समीक्षक तरण आदर्श ने शुक्रवार को मि़ नाइट सोशल मीडिया पर अनुराग सिंह की इस फिल्म का रिव्यू शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए सनी देओल को फिल्म की सोल बताया है।

तरण ने ट्विटर पर बॉर्डर 2 का रिव्यू शेयर करते हुए इसे 4.5 स्टार दिए और लिखा, “बॉर्डर 2 आपके दिल को गर्व से भर देती है... यह फिल्म देश और सशस्त्र बलों को सलाम करती है... देखने की पुरजोर सिफारिश।” समीक्षा में निर्देशक अनुराग सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि उन्होंने एक “शानदार, भावनाओं से भरपूर वॉर ड्रामा बनाई है। फिल्म कल्ट क्लासिक बॉर्डर की विरासत का सम्मान भी करती है।”

तरण ने आगे कहा कि फिल्म शानदार है, लेकिन निर्देशक ने रॉयलटी और इमोशंस के बीच संतुलन बनाए रखा है, “और 1971 के युद्ध की भावनाओं को जरा भी खत्म नहीं होने दिया हैं।” युद्ध सीन को “अच्छा” बताते हुए तरण ने कहा कि एक्शन खोखला नहीं लगता, बल्कि कहानी और किरदारों मजबूत और असर छोड़ने वाले हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें