Border 2: सोनम बाजवा और दिलजीत दोसांझ की जोड़ी ने जीता दिल, ग्रूम एंड ब्राइड लुक हुआ वायरल

Border 2: फिल्म बॉर्डर 2 में दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा की ऑन-स्क्रीन शादी की तस्वीरों नो सोशल मीडिया पर फिल्म के लिए बज क्रिएट कर दिया है। दोनों ने फैंस का दिल जीत लिया है।

अपडेटेड Jan 09, 2026 पर 4:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सोनम बाजवा और दिलजीत दोसांझ की जोड़ी ने जीता दिल

Border 2: गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित अपनी नई फिल्म बॉर्डर 2 की रिलीज के लिए तैयार हैं। यह एक्शन से भरपूर फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले, पंजाबी गायक ने कई तस्वीरें साझा कीं।

इंस्टाग्राम पर, दिलजीत दोसांझ ने सोनम बाजवा के साथ एक अनोखी तस्वीर पोस्ट की, जिससे बॉर्डर 2 के दूसरे गाने 'इश्क दा चेहरा' की रिलीज का हल्का सा हिंट मिला। तस्वीरों में दोनों सितारे शादी के कपड़ों में नजर आ रहे हैं, जो जाहिर तौर पर नए गाने के म्यूजिक वीडियो से ली गई हैं।

सिंगर ने ब्राउन कलर का सूट कैरी किया है, जिसमें जैकेट के ऊपर मैचिंग वेस्टकोट और सफेद शर्ट पहने हैं। उन्होंने इसे मैचिंग पैंट, टाई, खूबसूरत ब्रोच से सजी लाल रंग की पगड़ी कैरी की है। तस्वीरों के लिए पोज देते हुए दोसांझ फैशन के मामले में सबसे आगे नजर आए।


वहीं, सोनम लाल रंग के पंजाबी ब्राइडल सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसे उन्होंने सुनहरे कलीरों और ट्रेडिशनल ज्वैलरी के साथ पहना था। उनकी अदाओं ने हर किसी का दिल जीत लिया। पोस्ट के साथ ही, दिलजीत ने फिल्म बॉर्डर 2 की ग्लोबल रिलीज तारीख की पुष्टि करते हुए लिखा, “बॉर्डर 2, 23 जनवरी 2026 को विश्व स्तर पर रिलीज हो रही है।” उन्होंने आगे लिखा, “इश्क दा यारा नाम सुना था, तुझसे मिला तो मैं हुआ रूबरू। गाना और वीडियो अब उपलब्ध हैं।”

दूसरा सिंगल, 'इश्क दा चेहरा', कौसर मुनीर द्वारा लिखा गया था और इसका संगीत सचेत-परंपरा ने दिया था। दिलजीत दोसांझ, सचेत टंडन और परंपरा टंडन ने इसमें अपनी आवाज़ दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर गाने के बिहाइंड द सीन्स के कई वीडियो भी शेयर किए, जिससे ऑनलाइन लोगों का दिल जीत लिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।