फिल्म- बॉर्डर 2
फिल्म- बॉर्डर 2
रेटिंग-4
निर्देशक- अनुराग सिंह
कलाकार- सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मेधा राणा, मोना सिंह, अन्या सिंह
Border 2 Review: सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मल्टीस्टार फिल्म कैसी है और आपको फिल्म देखना चाहिए या नहीं चलिए बताते हैं।
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाक युद्ध के समय को दिखाती है। इस दौर में हमारे जवान तीन मोर्चों जमीन, आसमान और समंदर पर एक साथ देश की रक्षा करने के लिए अपनी जान का बलिदान देते हैं। वरुण धवन- होशियार सिंह (आर्मी), दिलजीत दोसांझ-निर्मलजीत सिंह (एयरफोर्स), अहान शेट्टी-महेंद्र रावत (नेवी) में हैं। ये तीनों पक्के यार होते हैं। तीनों ने एक ही अकादमी से ट्रेनिंग ली होती हैं। इनके मेंटर फतेह सिंह (सनी देओल) बॉर्डर पर सेना की कमाल संभाले होते हैं।
फिल्म की शुरुआत सैनिकों और उनके परिवारों की हंसी खुशीभरी लाइफ से होती है। लेकिन सीमा पर बढ़ते तनाव के बाद हंसी खुशी धीरे-धीरे परेशानी और चिंता में बदल जाती है। अचानक हमलों के बाद जवानों की जंग शुरू होती है। जब दुश्मन देश पाकिस्तान भारत पर तीन दिशाओं से हमला कर देता है।
कलाकारों का अभिनय
फिल्म की सबसे मजबूत कड़ी सनी देओल हैं। जैसे ही स्क्रीन पर आते हैं, उनका गुस्सा, बोलने का अंदाज और एक्शन छा जाते हैं। एक्टर ने सालों बाद भी अपने किरदार को उसी जोश के साथ निभाया है। ऑडियंस उससे जुड़ा हुआ महसूस कर रही है। वहीं ट्रेलर आते ही वरुण धवन को उनके एक्सप्रेशन्स को लेकर जिन लोगों ने ट्रोल किया था, उनके लिए ये फिल्म तमाचा है। उन्होंने खुद को पूरी तरह साबित किया है। उनका काम बेहद शानदार है और इमोशन्स एकदम क्लियर।
वहीं दिलजीत दोसांझ ने दिल ही जीत लेना है। उनकी हैंडसमनेस, चुलबुलापन और काम के प्रति जुनून साफ दिखता है। स्क्रीन पर उन्होंने जादू बिखेरा है। उनके सीन्स बहुत शानदार लिखे गए हैं। अहान शेट्टी की दमदार आवाज के आप फैन हो जाएंगे। उनमें आपको सुनील शेट्टी की साफ झलक देखने को मिलेगी। फीमेल कलाकार जैसे मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह का काम भी तारीफे काबिल है।
फिल्म का निर्देशन
निर्देशन शानदार है। फिल्म बड़े स्केल पर और बड़ी स्टार कास्ट के साथ तैयार की गई है। 3 घंटे की ये फिल्म आपको देशभक्ति का ऐहसास कराती है, जोश से भर देती है। कहानी को पेश को शानदार तरीके से दिखाया गया है। वीएफएक्स कही भी ओवर नहीं दिखते हैं।
फिल्म का म्यूजिक
फिल्म का म्यूजिक कहानी के साथ परफेक्टली मैच खाता है। 'घर कब आओगे' सुन आपकी आंखों में आंसू ला देता है और 'मिट्टी के बेटे' सुनकर भी आप काफी इमोशनल हो जाएंगे। 'जाते हुए लम्हों' कम देर के लिए है लेकिन फिल्म में जान डालता है। बैकग्राउंड म्यूजिक, खासकर 'हिंदुस्तान मेरी जान...' जोश भर देता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।