Ahan Shetty: बॉर्डर 2 स्टार अहान शेट्टी ने दूसरे एक्टर के साथ कम्पेरिजन पर कही बड़ी बात, कहा- हमें एक दूसरे से लड़ाया....

Ahan Shetty: अहान शेट्टी बॉर्डर 2 फिल्म से हिंदी सिनेमा में छा जाने को तैयार हैं। ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म में दूसरे एक्टर्स के साथ तुलना पर एक्टर ने पलटवार करते हुए बड़ी बात कह दी है।

अपडेटेड Jan 21, 2026 पर 11:12 AM
Story continues below Advertisement
बॉर्डर 2 स्टार अहान शेट्टी ने दूसरे एक्टर के साथ कम्पेरिजन पर कही बड़ी बात

Ahan Shetty: सुनील शेट्टी के लाडले अहान शेट्टी अपनी दूसरी फिल्म 'बॉर्डर 2' के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं। 1971 के भारत-पाक वॉर पर बेस्ड इस फिल्म में वह नेवी ऑफिसर रोल में हैं। फिलहाल दर्शकों के सामने फिल्म का ट्रेलर आ चुका है, जिसमें अहान के काम को काफी पसंद किया गया है।

हाल ही में अहान शेट्टी 'बॉर्डर 2' को प्रमोट करने पहुंचे थे। वहां पर उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में किसी एक्टर को देखने का लोगों का नजरिया किस तरह से बदलता जा रहा है, उस पर खुलकर बात की है। उन्होंने ये भी बताया कि सोशल मीडिया पर लोग किस तरह से उनके और दूसरे एक्टर के बीच तुलना करके कॉन्ट्रोवर्सी और मनमुटाव कराने की कोशिश में लगे रहते हैं।

बॉम्बे टाइम्स से चिटचैट में अहान शेट्टी ने बताया कि आजकल लोगों ने उनकी तुलना 'सैयारा' एक्टर अहान पांडे से करनी चालू कर दी है। अहान ने कहा, "आजकल लोग 2-3 सेकंड की क्लिप देखकर आपको जज करना शुरू कर देते हैं। मेरी जनरेशन में यही सब चल रहा है। हमें एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने की पूरी कोशिश रहती है। मुझे पता है कि मुझे और अहान पांडे को कम्पेयर किया जा रहा है।


अहान शेट्टी ने आगे कहा, "मैं उसे बहुत पहले और काफी अच्छे से जानता हूं। मुझे पता है कि उसने अपनी फिल्म के लिए बहुत मेहनत की थी। हमारे बीच किसी भी तरह का कॉम्पिटिशन नहीं है। हम दोनों का अपना अपना करियर है। एक-दूसरे के प्रति हमारे मन में प्यार और सम्मान है। हम चाहते हैं कि लोग इसकी रिस्पेक्ट करें। हम एक ही इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं, सोशल मीडिया ने सभी को अलग कर दिया है।

'बॉर्डर 2' की की बात करें तो ये फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसमें अहान शेट्टी के साथ ही सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।