Kim Namjoon: BTS के RM ने शादी की अफवाहों को किया खारिज, बताया 8K की अंगूठी पहनने की मजेदार वजह

Kim Namjoon: BTS के लीडर RM ने 12 सितंबर को अपना 31वां जन्मदिन मनाया, लेकिन उनके इस बर्थडे पर उन्होंने एक बड़ा खुलासा कर फैंस को चौंका दिया। और साथ ही उन्होंने अपना कमबैक को लेकर भी बड़ी बात बताई।

अपडेटेड Sep 15, 2025 पर 12:22 AM
Story continues below Advertisement

RM का असली नाम किम नामजून है। अपनी अंगूठी दिखाकर उन्होंने बताया कि उनके जन्मदिन पर ये तोहफा मिला है। RM ने सोशल मीडिया पर जैसे ही अपनी हीरे की अंगूठी पोस्ट की उनकी शादी की चर्चा तेज हो गई है। ऐसा इस लिए हुआ क्योंकि RM ने ये अंगूठी उस उंगली में पहनी थी जिसमें शादी की अंगूठी पहनी जाती है।

हालांकि RM ने एक लाइव सेशन में मजाकिया अंदाज में बताया कि अंगूठी सिर्फ इसलिए उस उंगली पर पहनी क्योंकि दूसरे किसी भी उंगली में यह फिट नहीं होती थी। उन्होंने साफ किया कि वे शादीशुदा नहीं हैं और शादी करने का भी कोई इरादा नहीं रखते। RM ने बताया कि जिन ने उन्हें यह अंगूठी इसलिए दी क्योंकि वह उस ब्रांड के एम्बेसडर हैं। अंगूठी का रेट करीब $8,400 था, जो रिंग के पोस्ट के बाद ऑनलाइन सर्च में बढ़ गई।

 


वास्तव में यह अंगूठी BTS के सदस्य जिन ने RM को उनके जन्मदिन पर गिफ्ट में दी थी। यह अंगूठी 18 कैरट व्हाइट गोल्ड और डायमंड से बनी है, जिसकी कीमत लगभग 8,400 डॉलर बताई गई है। दरअसल जिन फेंच लक्जरी ज्वैलरी ब्रांड FRED के ब्रैंड एम्बेसडर हैं, इसलिए इस खास गिफ्ट का मतलब भी कुछ ज्यादा ही खास है। किम ने बाद में लाइव सेशन में अपने फैंस को साफ-साफ बताया कि उन्होंने यह अंगूठी केवल इसलिए अपनी चौथी उंगली में पहनी है क्योंकि यह अंगूठी उन्हीं के उस अंगुली में फिट होती है। उन्होंने हंसते हुए कहा, "मैं शादीशुदा नहीं हूं और शादी नहीं करने वाला।"

यह हल्की-फुल्की बातों और मजाक के बीच भी फैंस ने बहुत जोश के साथ प्रतिक्रिया दी। सोशल मीडिया पर नामजिन (RM और Jin के फैन-नेम) के मजाक उड़ाने वाले कमेंट्स वायरल हुए जिसमें शादी की अफवाहों को बार-बार छेड़ा गया। कुछ फैंस ने लिखा कि दोनों बहुत अच्छे लग रहे हैं साथ में।

इसके अलावा, RM ने अपने बर्थडे की कुछ मजेदार बातें भी बताईं जैसे कि उन्होंने V के साथ डिनर किया, Jimin के साथ व्हिस्की पी और Jimin के घर पर बाकी मेंबर्स के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी की।

Shradha Tulsyan

Shradha Tulsyan

First Published: Sep 14, 2025 9:21 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।