Celina Jaitley: तलाक की खबरों के बीच मैच का लुफ्त उठाती नजर आईं सेलेना जेटली, प्रीति जिंटा भी हुईं स्पॉट

Celina Jaitley: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों अपने तलाक को लेकर लाइम लाइट में छाई हुईं हैं। इन खबरों के बीच एक्ट्रेस को हाल में ही आईपीएल मैच का लुफ्त उठाते हुए देखा गया है।

अपडेटेड May 15, 2026 पर 2:20 PM
हाल ही में, सेलिना ने खुलासा किया कि वह अपने बेटों से नहीं मिल पा रही हैं। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने बताया कि अदालत के आदेश के बाद भी वह अपने बच्चों से संपर्क नहीं कर पा रही हैं।

Celina Jaitley: सेलिना जेटली हाल ही में धर्मशाला में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए आईपीएल मैच के दौरान प्रीति ज़िंटा के साथ नज़र आईं। एक्ट्रेसेस के फोटोज और वीडियोज सुर्खियों में छाए हुए हैं। मैच की एक तस्वीर वायरल हो गई, जिस पर फैंस ने सेलिना पर कमेंट किए हैं। हाल में वह उनके पति पर लगे घरेलू हिंसा के आरोपों के बीच पहली बार स्पॉट हुई हैं।

एक प्रशंसक ने X हैंडल पर यह तस्वीर साझा की। इसमें सेलिना और प्रीति ज़िंटा धर्मशाला में मैच का लुफ्त लेती नज़र आ रही हैं। बीते कुछ समय पहले ही मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली के पति पीटर हाग के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) भी जारी किया गया है। खबरों के मुताबिक, पीटर पर क्रूरता, उत्पीड़न, शारीरिक हमला और आपराधिक धमकी सहित कई आरोप लगाए गए हैं।

हाल ही में, सेलिना ने खुलासा किया कि वह अपने बेटों से नहीं मिल पा रही हैं। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने बताया कि अदालत के आदेश के बाद भी वह अपने बच्चों से संपर्क नहीं कर पा रही हैं। अपने बच्चों के साथ एक साल पुरानी तस्वीर साझा करते हुए सेलिना जेटली ने लिखा, "मैं इस बुरे सपने से जागना चाहती हूं... अपनी दुनिया में वापस लौटना चाहती हूं... वो तीन दिल, जो मेरे खून से बने हैं और आज भी मेरे दिल में धड़कते हैं..."


सेलिना ने लिखा- यह पिछले साल की तस्वीर है। मेरे बेटों को एक अननोन प्लेस पर भेज दिया गया है। मैं उन्हें हर दिन मैसेज भेजती हूं, लेकिन मुझे व्हाट्सएप और फोन कॉल पर ब्लॉक कर दिया गया है। अभिनेत्री ने आगे लिखा कि कैसे उनके पति उन्हें उनके बच्चों से दूर रखने की कोशिश कर रहे हैं, “ऑस्ट्रिया की माननीय अदालत के निर्देश देने के बावजूद, मेरे पति ऑस्ट्रियाई कानूनों का दुरुपयोग करके मेरे बच्चों को मुझसे संपर्क करने से रोक रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि नवंबर 2025 में, सेलिना ने पीटर के खिलाफ घरेलू हिंसा, क्रूरता और छल का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। उन्होंने मुआवजे के तौर पर 50 करोड़ रुपये और अन्य राशि की मांग की थी। मामला फिलहाल अदालत में है। सेलिना जेटली एक दशक से अधिक समय से फिल्मों से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार 2011 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'थैंक यू' में मुख्य भूमिका में देखा गया था।

पेशेवर मोर्चे पर, प्रीति ज़िंटा फिल्म 'लाहोर 1947' से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में सनी देओल भी हैं और आमिर खान इसके निर्माता हैं। भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म अभिनेत्री का कमबैक है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।