Get App

तमन्ना भाटिया करने वाली थीं धुरंधर का शरारत गाना? कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने अब तोड़ी चुप्पी

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर रिलीज के बाद से लगातार चर्चा में है और दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म के गाने और कलाकारों की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हो रही है, खासकर गाना ‘शरारत’। इसी बीच ऐसी खबरे थी की इस गाने को तमन्ना भाटिया को ऑफर दिया गया था। वहीं अब कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 22, 2025 पर 10:56 PM
तमन्ना भाटिया करने वाली थीं धुरंधर का शरारत गाना? कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने अब तोड़ी चुप्पी
तमन्ना भाटिया को इस सीन के लिए कभी भी कंसीडर नहीं किया गया

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर रिलीज के बाद से चर्चा में बनी हुई है। दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आ रही है। धुरंधर 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। वहीं फिल्म के गानों से लेकर कलाकारों की एक्टिंग की भी काफी तारीफ हो रही है। धुरंधर फिल्म का गाना ‘शरारत’ खूब चर्चा में है, जिसमें आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा ने अपने शानदार डांस से लोगों का दिल जीत लिया है। वहीं सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों ये ये चर्चा हो रही है कि इस गाने के लिए पहले तमन्ना भाटिया को ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया।

वहीं अब कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। विजय गांगुली ने बताया कि तमन्ना भाटिया को इस सीन के लिए कभी भी कंसीडर नहीं किया गया। सोशल मीडिया पर चल रही बातें पूरी तरह बेबुनियाद हैं।

कोरियोग्राफर ने क्या कहा

कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने सोशल मीडिया पर एक लंबे पोस्ट कर इसके बारे में बात की है। कोरियोग्राफर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “मुझे सिनेमा और फिल्म बनाने में लगने वाली कई लेयर्स के बारे में बातचीत सच में पसंद है।” उन्होंने आगे कहा कि वह आमतौर पर पब्लिक कमेंट्री से बचते हैं क्योंकि शब्दों को अक्सर “क्राफ्ट के बजाय हेडलाइन बनाने के लिए चुनिंदा तरीके से उठाया, गलत तरीके से कोट किया या सनसनीखेज बनाया जाता है।” उनके मुताबिक फिल्म 'धुरंधर' में ये गाना कहानी के एक बेहद अहम और तनावपूर्ण मोड़ पर आता है, जहां पूरा फोकस सस्पेंस और कहानी को आगे बढ़ाने पर रखा गया है, न कि किसी स्टार की मौजूदगी पर।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें