Cinema Ka Flashback: किशोर कुमार भारत के बेहतरीन सिंगर और एक्टर में से एक थे। अपनी यूनिक आवाज और अनूठी गायन शैली के लिए फेमस, उनके गानों को आज भी दुनिया भर में सुना जाता है। एक संजीदा गायक होने के अलावा, उनकी प्रतिभाशाली एक्टिंग और निर्देशन के भी लोग कायल थे। किशोर कुमार निर्माता भी थे। उनके करीबी लोगों ने किशोर कुमार को एक बेहद इमोशनल इंसान बताया है। किशोर कुमार ने अपने अपने निजी जीवन में भी बहुत संघर्ष देखा था, जिसका असर कही न कहीं उनके स्वास्थ पर भी पड़ा।
रेडियो जॉकी से बातचीत के दौरान किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने अपने पिता को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी शादी टूटने का किशोर कुमार पर बहुत गहरा असर पड़ा था। अमित ने कहा कि 1981 में मेरी शादी पिता जी ने ही तय की थी। वह कोलकाता की एक लड़की से अरेंज मैरिज करने जा रहे थे। पिता शादी को लेकर काफी खुश थे।
अमित ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि किशोर ने तय किया था कि शादी के बाद वह मुंबई छोड़कर अपने गांव खंडवा हमेशा के लिए लौट जाएंगे। इस शादी में लगभग पूरी फिल्म इंडस्ट्री को न्योता भेजा गया था। हांलाकि, शादी से ठीक दस दिन पहले मेरे पिता को एक दुखद खबर मिली। मेरे पिता को पता चला कि जिस महिला से मेरी (अमित कुमार) की शादी होने जा रही थी, वह पहले से शादीशुदा है। कार्ड्स छप चुके थे, लोगों को बुलावा जा चुका था। इस खबर के मिलने के बाद किशोर कुमार बड़ा सदमा लगा था।
अमित ने बताया कि हमारी इज्जत दांव पर लगी थी। मेहमान आने को थे, शादी में 10 दिन बाकी थे। पापा यह सब सहन नहीं कर पाए। उन्होंने उसी दिन कोलकाता दोबारा जाने की जिद पकड़ ली, जिस दिन मेरी शादी होनी थी। वह बोले- 24 जनवरी को मैं कोलकाता जाऊंगा और तुम्हारे लिए दूसरी लड़की को ढूंढूंगा।
अमित के साथ-साथ परिवार ने उन्हें मना किया, लेकिन किशोर कुमार ने किसी की नहीं सुनी। उन्होंने फ्लाइट ली और उसी दिन कोलकाता पहुंचे । जैसे ही फ्लाइट लैंड हुई उन्हें दिल का दौरा पड़ गया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे के बाद से किशोर कुमार काफी बीमार रहने लगे थे। वह बेटे की शादी टूटना सह नहीं पाए थे। मात्र 58 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था।