Cinema Ka Flashback: अगर उस दिन नहीं गई होती कमबख्त बिजली, तो बोनी कपूर नहीं... Rajinikanth की वाइफ होती Sridevi

Cinema Ka Flashback: श्रीदेवी कई दिलों की धड़कन थी। इंडियन सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज कलाकार थे, जो एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे थे। इस लिस्ट में रजनीकांत का नाम भी शामिल हैं। जी हां, रजनीकांत ने श्रीदेवी को प्रपोज करने का पूरा मन बना लिया था, लेकिन कमबख्त बिजली ने सार खेल बिगाड़ दिया...

अपडेटेड Aug 07, 2025 पर 5:00 AM
श्रीदेवी के प्यार में पागल रजनीकांत एक्ट्रेस के साथ बसाना चाहते थे घर

Cinema Ka Flashback: दिल पर किसी का काबू नहीं होता है। ये कब किस पर फिसल जाए कुछ पता नहीं चलता। लेकिन हर किसी के नसीब में प्यार को पना नहीं होता है। कुछ ऐसा ही हुआ साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के साथ। थलाइवा के दिल में हवा हवाई गर्ल यानी श्रीदेवी के लिए प्यार उमड़ रहा था। जब उन्होंने इस प्यार के इजहार का मन बनाया तो भगवान ने अपनी अलग ही लीला दिखा दी। रजनीकांत बेहद रिलीजियस है, वे शुभ और अशुभ को काफी मानते हैं। यहां पर भी कुछ ऐसा ही हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रजनीकांत श्रीदेवी के प्यार में बुरी तरह से गिरफ्तार हो चुके हैं। हर समय उनके ही खयालों में डूबे रहते थे। एक्टर एक बार श्रीदेवी के घर हाउसवॉर्मिंग पार्टी में पहुंचे थे। इस पार्टी में वह श्रीदेवी को शादी के लिए प्रपोज करना चाहते थे। लेकिन इस समय कुछ ऐसा हुआ कि वह अपने दिल की बात जुबान पर नहीं ला पाए।

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में फिल्ममेकर के. बालचंदर ने इस किस्से का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि रजनीकांत श्रीदेवी को लेकर बहुत सीरियस थे। उस दौर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जब रजनीकांत गृह-प्रवेश सेरेमनी के दौरान श्रीदेवी के घर पहुंचे, तो अचानक से बिजली चली गई। पूरे घर में अंधेरा छा गया था।

रजनीकांत बहुत शुभ और अशुभ मानते थे। एक्टर को लगा कि ये एक अशुभ संकेत हैं। इसके बाद उन्होंने इस बारे में कभी दोबारा बात नहीं की। रजनीकांत बिना प्रपोज करे ही घर से वापस आ गए। श्रीदेवी के लिए फीलिंग्स होने के बावजूद भी रजनीकांत ने उनके साथ एक हेल्दी फ्रेंडशिप बॉन्ड बनाकर रखा।

बता दें रजनीकांत और श्रीदेवी ने साथ में 16 वयाथिनिले, जॉनी, भगवान दादा, अदुथा वरिसु, और रानुवा वीरन जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया था। रजनीकांत श्रीदेवी की फिल्म चालबाज में भी दिखाई दिए थे। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो रजनीकांत हाल ही में कुली के ट्रेलर लॉन्च ईवेंट में दिखे थे। ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म में रजनीकांत के साथ आमिर खान का कैमियो रोल दिखने वाला है।


Coolie 2025: 'कुली' से धमाकेदार वापसी करने को तैयार हैं Rajinikanth, रिलीज डेट से लेकर एडवांस बुकिंग तक जानें फिल्म से जुड़ा सबकुछ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।