Deepika Padukone Second Pregnancy: दूसरी बार मां बनने जा रही हैं दीपिका पादुकोण, दुआ के साथ क्यूट फोटो शेयर कर दी गुड न्यूज

Deepika Padukone Second Pregnancy: दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर फैंस को बड़ी खुशखबरी सुना दी है। एक्ट्रेस ने हाल में ही अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है।

अपडेटेड Apr 19, 2026 पर 11:07 AM
Story continues below Advertisement
दूसरी बार मां बनने जा रही हैं दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone Second Pregnancy: दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर गुड न्यूज दी है। दीपिका ने दुआ के साथ एक क्यूट फोटो को शेयर किया है। एक्ट्रेस ने ये न्यूज देकर हर किसी को हैरान कर दिया है। बीते दिन खबर सामने आई थी कि बॉलीवुड की ए लिस्टर एक्ट्रेस अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी का ऐलान करने जा रही है। तभी से दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट के नाम पर अटकलें शुरू हो गई थीं। वहीं दीपिका ने आज इस कंफ्यूजन को दूर करते हुए गुड न्यूज दे दी है।

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ के सोशल मीडिया पर फोटो को शेयर किया है। फोटो में दुआ पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट स्ट्रिप पकड़े दिख रही हैं। दीपिका ने इस खूबसूरत तस्वीर को किसी भी कैप्शन के साथ नहीं शेयर किया है। उन्होंने बस नजर वाले साइन कैप्शन में शेयर किए हैं। कुछ ही मिनट पहले शेयर की गई इस तस्वीर पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं। वहीं बॉलीवुड स्टार्स जैसे परिणीति चोपड़ा, समांथा रुथ प्रभु समेत हर कोई दीपिका रणवीर को बधाई दे रहा है।


दुआ के जन्म के बाद से ही एक्ट्रेस अपने मदरहुड फेज को खुलकर जी रही हैं। कई इंटरव्यू में उन्होंने मां बनने के बाद आए बदलाव को बेहद खूबसूरत बताया था। अब एक्ट्रेस के दूसरी बार मां बनने की खबर ने उनके परिवार में फिर से खुशियां ला दी है। अब कपल अपनी जिंदगी का एक फिर से नया चैप्टर शुरू करने जा रहा है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की का इश्क संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘रामलीला’ के सेट से शुरू हुआ था। कई साल तक डेट करने के बाद साल 2018 में कपल ने इटली में शादी कर ली थी। 2024 में दोनों ने अपनी बेटी दुआ का वेलकम किया था और अब उनकी खुशियां दोगुनी होने जा रही हैं, दुआ जल्द ही बड़ी बहन बनेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।