Deepika Padukone: रणवीर सिंह के साथ न्यूयॉर्क में वेकेशन का लुफ्त उठा रही दीपिका पादुकोण, फोटोज हुईं वायरल

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह न्यूयॉर्क में नए साल का जश्न मना रहे हैं। शुक्रवार को दोनों को मैडिसन स्क्वायर गार्डन में एनबीए मैच देखते हुए नजर आए।

अपडेटेड Jan 04, 2026 पर 9:53 AM
Story continues below Advertisement
रणवीर सिंह के साथ न्यूयॉर्क में वेकेशन का लुफ्त उठा रही दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह न्यूयॉर्क में नए साल का जश्न मना रहे हैं। शुक्रवार को दोनों को मैडिसन स्क्वायर गार्डन में एनबीए मैच देखते हुए नजर आए। न्यूयॉर्क निक्स और अटलांटा हॉक्स के बीच मैच देखने आए कुछ इंडियन फैंस ने इस कपल की तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन साझा किए। फैंस ने पहले तो दूर से दीपिका और रणवीर के वीडियो बनाए, लेकिन बाद में सेल्फी लेने का मौका मिल गया।

दीपिका अपनी ब्लैक लेदर जैकेट और स्मोकी आई मेकअप में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। रणवीर हमेशा की तरह कूल और फैशनेबल लग रहे थे, उन्होंने ब्लैक कोट और ब्लैक बीनी पहनी हुई थी। उनकी बेटी दुआ उनके साथ नहीं थीं।

तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए एक फैन ने लिखा- मैं दो बॉलीवुड अभिनेत्रियों - ऐश्वर्या राय और दीपिका पादुकोण - की दीवानी रही हूं। मैं तो सितारों को देखकर पागल हो जाती हू, deepikapadukone और ranveersingh को देखकर मेरी धड़कनें थम सी गईं।”


दीपिका और रणवीर की न्यूयॉर्क ट्रिप की तस्वीरें इंस्टाग्राम और रेडिट पर वायरल हो रही हैं। अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद रणवीर इन दिनों चर्चा में हैं। फिल्म ने दुनिया भर में 1200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है, जिसमें अमेरिका में 17 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई भी शामिल है। 'धुरंधर' का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और रणवीर इसमें पाकिस्तान में एक भारतीय जासूस की भूमिका निभा रहे हैं।

अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल कर ली है। यह फिल्म अपने चौथे सप्ताह में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली "पहली हिंदी फिल्म" बन गई है। दो भागों में बनी इस फिल्म का सीक्वल ईद 2026 पर रिलीज होने वाला है। इसी बीच, दीपिका शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी। इसके अलावा, उनकी एक फिल्म एटली के साथ भी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।