Deepika Padukone: रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने साथ में तीन फ़िल्में की हैं। दर्शकों को दोनों में उनकी केमिस्ट्री बेहद पसंद आई है। कई फैंस चाहते हैं कि वे फिर से किसी फ़िल्म में साथ आएं, लेकिन 2015 में तमाशा रिलीज़ होने के बाद से दोनों को साथ नहीं देखा गया है। अब हाल में ही इंस्टाग्राम पर एक फैंस ने एक रील बनाकर बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं से रिक्वेस्ट की है कि वे दोनों सितारों को एक फ़िल्म में साथ लाएं। दीपिका ने इस रील पर रिएक्ट कर फैन का दिन बना दिया।
यह रील कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर सोनालिका पुरी नाम की एक यूज़र ने शेयर की थी। इसमें उन्होंने लिखा, "सभी निर्देशकों और निर्माताओं से रिक्वेस्ट है कि क्या आप लोग रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को एक साथ किसी फिल्म में कास्ट कर सकते हैं? कोई रोमांटिक-कॉमेडी? तुम लोग बोलते रहते हो, पिक्चर पैसे नहीं कमा रही, लोग थिएटर में नहीं आ रहे। तुम कास्ट तो करो साथ में उनको!"
उन्होंने आगे कहा, "जिस जोड़ी की पब्लिक अपीयरेंस इतनी ज्यादा चर्चा पैदा कर देती है, वह वापसी स्क्रीन पर आएंगे तो सोचो क्या हो जाएगा! हे भगवान, मैं इसके बारे में सोचकर मुस्कुराना भी बंद नहीं कर सकती! अच्छे से स्क्रिप्ट लिखो और दोंनो को कास्ट करो। क्योंकि दोंनो ही बहुत ज्यादा टैलेंटेड है और वह साथ में इतने खूबसूरत लगते हैं...यार।
दीपिका को यह रील पसंद आ गई है। एक्ट्रेस ने रील को लाइक किया है। कई यूज़र्स ने इस पर गौर किया और कमेंट्स किए। एक ने कहा, "दीपिका को यह रील बहुत पसंद आई, हे भगवान!" एक और ने कहा, "पसंद आई!! इसका मतलब दीपिका तैयार हैं!" एक कमेंट में लिखा था, "मैंने हाल ही में एक आर्टिकल पढ़ा जिसमें दावा किया गया था कि रणबीर आरके स्टूडियो को दोबार से शुरू करने जा रहे हैं। इसके बाद वह तीन फिल्मों का ऐलान करेंगे, जिनमें से पहली दीपिका के साथ होगी, जिसका निर्माण रणबीर करेंगे और निर्देशन कोंकणा करेंगी।" हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि रणबीर और दीपिका साथ में किसी फिल्म में नज़र आएंगे।
बचना ऐ हसीनों में साथ काम करने के बाद, दोनों लगभग दो साल तक रिलेशनशिप में रहे । 2019 में, दीपिका ने अभिनेता रणवीर सिंह से शादी कर ली थी। उनकी एक बेटी, दुआ है। रणबीर अप्रैल 2022 में अभिनेत्री आलिया भट्ट से शादी के बंधन में बंध गए थे। उसी साल उन्होंने अपनी बेटी राहा का स्वागत किया था।
वर्कफ़्रंट की बात करें तो, दीपिका पिछली बार "सिंघम अगेन" में नज़र आई थीं। अब वह शाहरुख खान की अगली फिल्म "किंग" में नज़र आएंगी। इसके अलावा, वह अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म में भी काम कर रही हैं। वहीं, रणबीर आखिरी बार "एनिमल" में नज़र आए थे। इसके अलावा, वह "लव एंड वॉर" और नितेश तिवारी की "रामायण" में भी नज़र आएंगे।