Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण के घर बजने वाली है शहनाई, सनी देओल के बनने वाली हैं रिश्तेदार

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण की बहन जल्द की शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनीशा की सगाई हो चुकी हैं, अब जल्द ही वह सात फेरे लेने वाली हैं।

अपडेटेड Nov 29, 2025 पर 3:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दीपिका पादुकोण के घर बजने वाली है शहनाई

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण फैमिली में जल्द ही एक और शादी होने वाली है। एक्ट्रेस की बहन अनीशा शादी करने वाली हैं। बता दें अनीशा दुबई के एक बिजनेसमैन के संग सगाई पहले ही कर चुकी हैं और जल्द सात फेरे लेने वाली हैं। इसी बीच अनीशा के मंगेतर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अनीशा के होने वाले ससुराल का कनेक्शन देओल परिवार से काफी करीब का है। खासकर उनका रिश्ता सनी देओल के बड़े बेटे के परिवार बेहद पास का होने वाला हैं। चलिए आपको बता दें कि अनीशा का होने वाला दूल्हा कौन है। दरअसल, अनीशा की शादी बिजनेसमेन रोहन आचार्य से होने वाली है।

रोहन आचार्य की बहन दृशा की शादी सनी देओल के बड़े पुत्तर करण देओल से हुई है। रोहन दृशा के भाई हैं। ऐसे में अनीशा दृशा की भाभी बनने वाली हैं। इस रिश्ते से अनीशा की रोहन संग शादी के बाद दीपिका और उनका परिवार भी देओल परिवार से करीब का रिश्ता जुड जाएगा। रोहन आचार्य, बिमल रॉय के परपोते हैं।


बिमल रॉय की बहू चिम्मू आचार्य रोहन और दृशा की मां हैं। रोहन दुबई में फैमली बिजनेसमैनदेखते हैं। अनीशा और रोहन एक-दूसरे को सालों जानते पहचानते हैं। अनीशा की बात करें तो वह एक पूर्व गोल्फ खिलाड़ी हैं, जिन्होंने नेशनल और इंटरनेशल स्तर पर भारत के लिए खेल खेला है।

करेंट में अनीशा 'द लिव लव लाफ फाउंडेशन' की सीईओ हैं, जिसे दीपिका ने 2015 में बनाया है। इस फाउंडेशन का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना है। बता दें अनीशा ने मनोविज्ञा, समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पादुकोण परिवार में अनीशा की शादी की तैयारी शुरू कर चुका है। हालांकि, अभी ऑफिशियल तौर पर अनीशा और रोहन की शादी का ऐलान नहीं किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।