Delnaaz Irani: अभिनेत्री डेलनाज़ ईरानी ने हाल ही में अपनी लाइफ के हार्ड पार्ट को याद करते हुए अभिनेता राजीव पॉल से अपने तलाक के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने एलमनि नहीं मांगी थी और इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने कानूनी लड़ाई के बजाय शांति को प्राथमिकता दी।
द मेल फेमिनिस्ट के हालिया एपिसोड में डेलनाज़ ने अपने तलाक के बारे में बात करते हुए बताया कि क्या तलाक की प्रक्रिया के दौरान सामाजिक अपेक्षाओं ने उन पर असर डाला। अभिनेत्री ने कहा कि 2010 में अखबारों में तलाक की कई खबरें छपी थीं, लेकिन उनका रिश्ता 2010 से बहुत पहले ही खत्म हो चुका था।
उन्होंने आगे कहा, “पति-पत्नी के तौर पर हमने कई बार इस बारे में बात की कि क्या ठीक नहीं चल रहा है। लेकिन रिश्तों में लोग एक-दूसरे को हल्के में लेते हैं, और शायद मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ। मेरे साथी ने मुझे हल्के में लेना जारी रखा, शायद उन्हें एहसास नहीं था कि मामला गंभीर मोड़ ले लेगा। मेरी डिक्शनरी में तलाक जैसा कुछ था ही नहीं। मैं एक मिडिल क्लास पारसी परिवार से आती हूं, मेरे माता-पिता कई सालों तक साथ रहे, यहां तक कि मेरे नाना-नानी भी। खुले विचारों वाली होने के बावजूद, हमने कभी तलाक के बारे में नहीं सुना था। इसका मतलब यह नहीं है कि हम तलाक को हल्के में लेते हैं।इमोशनल उथल-पुथल लंबे समय तक मेरे लिए एक संघर्ष रही है।”
डेलनाज़ ने यह भी बताया कि उन्होंने यह बात अपने माता-पिता से छुपाकर रखने का फैसला किया था। अपने जीवन के एक कठिन दौर को याद करते हुए, अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उनके पिता को 2010 में दिल का दौरा पड़ा था और अगले ही साल, 2011 में उनका निधन हो गया।
एलमनी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे कभी कुछ नहीं मिला। तलाक बहुत मुश्किल भरा था क्योंकि एक व्यक्ति एलमनी चाहता था और दूसरा नहीं। मैंने अपनी शांति को हर चीज़ से ऊपर रखा। आपको टूटे हुए टुकड़ों को समेटकर फिर से जीवन जीना होता है।
डेलनाज़ की शादी राजीव से एक दशक से अधिक समय तक चली, जिसके बाद 2010 में उनका तलाक हो गया। वे 1993 में 'परिवर्तन' के सेट पर मिले और 1998 में शादी कर ली। उनका तलाक 2012 में अंतिम रूप से तय हुआ। तलाक के कुछ ही महीनों बाद उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 6' में भाग लिया।
फिर डेलनाज़ ने डीजे पर्सी से प्यार किया। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में डेलनाज़ ने बताया कि उनके 50वें जन्मदिन ने उनके जीवन में एक नए चैप्टर की शुरुआत की। उनके बॉयफ्रेंड, डीजे पर्सी करकारिया ने उन्हें प्रपोज़ किया। हालांकि, उन्होंने उनसे शादी का प्रस्ताव नहीं रखा, बल्कि साथ में लाइफ स्पेंड करने का वादा किया । उन्होंने कहा कि उन्होंने एक कपल के रूप में एक अलग राह चुनी है और वे इसे साथ मिलकर तय करने में खुश हैं।