सिनेमा प्रेमियों के लिए एक शानदार खबर सामने आई है। साल 2009 में हिंदी सिनेमा की परिभाषा बदलने वाली निर्देशक अनुराग कश्यप की कल्ट क्लासिक फिल्म 'देव.डी' एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। PVR INOX] ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि यह फिल्म 24 अप्रैल को बड़े पर्दे पर फिर से रिलीज की जाएगी।
