Get App

Janhvi Kapoor: 'पेड्डी' में जाह्नवी कपूर के 'सिड्यूसिंग कैरेक्टर' को देख लोगों का ठनका माथा, साउथ डायरेक्टर्स को लिया आड़े हाथ

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'पेड्डी' वैसे तो दर्शकों का दिल जीता है, लेकिन एक्ट्रेस किरदार को लेकर बेहद निराश किया है। फिल्म में जाह्नवी का अति बोल्ड अवतार लोगों की समझ से परे हैं। पिछली साउथ फिल्मों में भी नजर डाले तो जाह्नवी कपूर का किरदार शोकेस से ज्यादा नहीं है, जबकि हिंदी फिल्मों में उनके कई दमदार कैरेक्टर देखने को मिले हैं।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Jun 05, 2026 पर 9:54 AM
Janhvi Kapoor: 'पेड्डी' में जाह्नवी कपूर के 'सिड्यूसिंग कैरेक्टर' को देख लोगों का ठनका माथा, साउथ डायरेक्टर्स को लिया आड़े हाथ
एक्ट्रेस के कैरेक्टर का क्रिटिसिज्म फिल्म की रिलीज के साथ बड़ा मुद्दा बन गया है, जिससे इंडियन कमर्सियल सिनेमा में महिलाओं के रिप्रजंटेशन को लेकर एक व्यापक बहस फिर से शुरू हो गई है।

Janhvi Kapoor: 'धड़क' फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली जाह्नवी कपूर ने कई हिट तो कई फ्लॉप फिल्में दी हैं। इनमें हिंदी से लेकर साउथ फिल्में तक शामिल हैं। वहीं बीते कुछ सालों में उनका साउथ फिल्मों की तरफ झुकाव भी ज्यादा देखने को मिला है। जूनियर एनटीआर से लेकर राम चरण तक वह बड़े कलाकारों से लेकर बड़ी फिल्मों तक में नजर भी आ रही हैं। वहीं उन्हें साउथ इंडस्ट्री के कसीदे पढ़ते भी खूब देखा जा रहा है। लेकिन हालिया रिलीज फिल्म 'पेड्डी' की रिलीज के बाद उनका अपने कैरेक्टर को लेकर चुनाव और साउथ डायरेक्टर्स की सोच पर कई सवाल खड़े करता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों और फिल्म समीक्षकों ने फिल्म में जाह्नवी कपूर के सिड्यूसिंग कैरेक्टर पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि कैमरा फ्रेमिंग, किरदारों के बीच का रिश्ता और बोल्ड सीन्स के जरिए उन्हें एक कैरेक्टर के बाजाय ऑब्जेक्ट के रूप में पेश किया गया है।

यह क्रिटिसिज्म फिल्म की रिलीज के साथ बड़ा मुद्दा बन गया है, जिससे इंडियन कमर्सियल सिनेमा में महिलाओं के रिप्रजंटेशन को लेकर एक व्यापक बहस फिर से शुरू हो गई है। सबसे जरूरी बात यह है कि यह सवाल उठ रहा है कि एक्ट्रेस ने ऐसा होने की अनुमति क्यों दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें