Mrunal Thakur Dhanush Wedding: पिछले साल अगस्त में, 'सन ऑफ सरदार 2' के प्रीमियर का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद, मृणाल ठाकुर और धुनष के बीच रिलेशन की अफवाहें तेज़ी से फैलने लगीं थी। अभिनेता धनुष और मृणाल ठाकुर सुर्खियों में आ गए। दोनों की डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर हलचल मचा रही हैं।
बाद में जब इस बारे में पूछा गया, तो मृणाल ने कहा कि धनुष उनके 'सिर्फ अच्छे दोस्त' हैं और उन्हें फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए उनके को-स्टार अजय देवगन ने इनवाइट किया था। इसके बाद ये अफवाहें कुछ समय के लिए शांत हो गईं थी, लेकिन एक बार फिर से मृणाल और धनुष की शादी की तारीख को लेकर एक नई खबर वायरल हो गई है।
फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, मृणाल ठाकुर और धनुष अगले महीने की 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर शादी करने वाले हैं। अफवाहों के मुताबिक, दूल्हा-दुल्हन ने अभी तक इस बारे में कोई कमेंट नहीं किया है। लेकिन यह खबर अब आग की तरह फैल रही है। खैर, जब तक धनुष और मृणाल शादी की तस्वीरें साझा नहीं करते या अफवाहों का खंडन नहीं करते, तब तक आइए जानते हैं कि इसकी शुरुआत कैसे हुई।
पिछले साल अगस्त में, जब धनुष उनकी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' के प्रीमियर पर पहुंचे, तो मृणाल उनसे मिलने के लिए दौड़ पड़ी थीं। जल्द ही नेटिज़न्स ने इस पर खूब चर्चा की और दावा किया कि धनुष मृणाल को सपोर्ट करने के लिए खास तौर पर स्क्रीनिंग में आए थे।
मृणाल और धनुष ने भले ही इस मामले पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन कुछ समय पहले News18 से बातचीत में एक विश्वसनीय सूत्र ने उनके रिश्ते की पुष्टि की थी। सूत्र ने बताया, “हां, यह सच है कि वे डेटिंग कर रहे हैं। लेकिन यह रिश्ता अभी नया है और वे इसे सार्वजनिक या मीडिया के सामने आधिकारिक रूप से घोषित करने की कोई योजना नहीं बना रहे हैं। साथ ही, वे बाहर घूमने-फिरने और लोगों के साथ देखे जाने को लेकर बिल्कुल भी परेशान नहीं हैं। उनके दोस्त उनका दिल से समर्थन कर रहे हैं क्योंकि दोनों की वाइब एक दूसरे से काफी मिलती है।”