Get App

Mrunal Thakur Dhanush Wedding: क्या वैलेंटाइन डे पर मृणाल ठाकुर को दुल्हन बनाएंगे धुनष? सोशल मीडिया रूमर्स ने मचाई खलबली

Mrunal Thakur Dhanush Wedding: मृणाल ठाकुर और धनुष के रिलेशनशिप की खबरें बीते साल से आ रही हैं। अब खबर है दोनों इस साल फरवरी में शादी कर सकते हैं। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 16, 2026 पर 3:52 PM
Mrunal Thakur Dhanush Wedding: क्या वैलेंटाइन डे पर मृणाल ठाकुर को दुल्हन बनाएंगे धुनष? सोशल मीडिया रूमर्स ने मचाई खलबली
क्या वैलेंटाइन डे पर मृणाल ठाकुर को दुल्हन बनाएंगे धुनष?

Mrunal Thakur Dhanush Wedding: पिछले साल अगस्त में, 'सन ऑफ सरदार 2' के प्रीमियर का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद, मृणाल ठाकुर और धुनष के बीच रिलेशन की अफवाहें तेज़ी से फैलने लगीं थी। अभिनेता धनुष और मृणाल ठाकुर सुर्खियों में आ गए। दोनों की डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर हलचल मचा रही हैं।

बाद में जब इस बारे में पूछा गया, तो मृणाल ने कहा कि धनुष उनके 'सिर्फ अच्छे दोस्त' हैं और उन्हें फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए उनके को-स्टार अजय देवगन ने इनवाइट किया था। इसके बाद ये अफवाहें कुछ समय के लिए शांत हो गईं थी, लेकिन एक बार फिर से मृणाल और धनुष की शादी की तारीख को लेकर एक नई खबर वायरल हो गई है।

फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, मृणाल ठाकुर और धनुष अगले महीने की 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर शादी करने वाले हैं। अफवाहों के मुताबिक, दूल्हा-दुल्हन ने अभी तक इस बारे में कोई कमेंट नहीं किया है। लेकिन यह खबर अब आग की तरह फैल रही है। खैर, जब तक धनुष और मृणाल शादी की तस्वीरें साझा नहीं करते या अफवाहों का खंडन नहीं करते, तब तक आइए जानते हैं कि इसकी शुरुआत कैसे हुई।

पिछले साल अगस्त में, जब धनुष उनकी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' के प्रीमियर पर पहुंचे, तो मृणाल उनसे मिलने के लिए दौड़ पड़ी थीं। जल्द ही नेटिज़न्स ने इस पर खूब चर्चा की और दावा किया कि धनुष मृणाल को सपोर्ट करने के लिए खास तौर पर स्क्रीनिंग में आए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें