Dharmendra Death Reason: अपने आखिरी दिनों में इस परेशानी से जूझ रहे थे धर्मेंद्र, अस्पताल से घर तक ऐसी रही एक्टर की हेल्थ

Dharmendra Death Reason: धर्मेंद्र के निधन से फिल्म जगत गम में डूब गया है। उन्होंने हिंदी सिनेमा में बड़ा योगदान दिया है।। बॉलीवुड के ही-मैन लंबे समय से हर्ट प्रॉब्लम से जूझ रहे थे, जिसके कारण उन्हें बार-बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ रहा था।

अपडेटेड Nov 24, 2025 पर 3:29 PM
Story continues below Advertisement
अपने आखिरी दिनों में इस परेशानी से जूझ रहे थे धर्मेंद्र

Dharmendra Death Reason: पूरा सिनेमा जगत धर्मेन्द्र के निधन से बहुत दुखी है। धर्मेंद्र बेहद मिलनसार और प्यार बांटने वाले इंसान थे। उन्होंने 6 दशक तक फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड के 'ही मैन' कहे जाने वाले इस अभिनेता को उनके ऑन-स्क्रीन किरदारों के कारण हमेशा से ही याद किया जाएगा।

हालांकि, अपने साथियों की तरह, उन्हें भी बढ़ती उम्र के कारण धीरे-धीरे बिगड़ती स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। हर्ट से जुड़ी परेशानियों से वह लंबे समय से जूझ रहे थे। उन्हें लगातार अस्पताल में इलाज दिया जा रहा था। इसके बाद घर शिफ्ट किया गया। अपने आखिरी समय में वह डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में बने हुए थे। काफी कोशिशों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका है।

भारतीय सिनेमा के सबसे दिलकश और दमदार सितारों में से एक, बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र दिल से जुड़ी बीमारियों के कारण निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, ब्रीच कैंडी अस्पताल से लौटने के कुछ ही समय बाद, जहां वे अपना इलाज करा रहे थे, उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।


उनके निधन से पहले न केवल फैंस में बल्कि फिल्म जगत के लोग भी उनकी हेल्थ को लेकर चिंता में थे। उनकी तबीयत बिगड़ने की लगातार खबरें आई थीं। इलाज और देखभाल के बावजूद, उनकी हृदय संबंधी समस्याएं और भी गंभीर होती गईं, जिसके कारण अंतत उनका निधन हो गया।

उनके परिवार, प्रिय सहकर्मी और फैंस न केवल उनके जाने से न केवल दुखी हैं, बल्कि टूटा हुआ महसूस कर रहे हैं। हिंदी सिनेमा में धर्मेंद्र का योगदान हमेशा सुनहरे अक्षरों में लिखा और याद किया जाएगा। वे अपनी फिल्मों और पॉपुलर किर

दारों की वजह से हमेशा हमारे दिल में रहेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।