Deepika Padukone: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना करने के बाद ध्रुव राठी ने अपने नए वीडियो में उनकी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जिक्र करते हुए दावा किया है कि उन्होंने स्किन लाइटनिंग ट्रीटमेंट करवाया है। सोशल मीडिया यूजर्स दीपिका के बचाव में उतर आए हैं और कह रहे हैं कि उन्हें दीपिका को निशाना बनाना बंद करना चाहिए।
