India First Quarter BO Performance: जनवरी से मार्च तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का ऐसा रहा परफॉमेंस, 'धुरंधर 2' ने लगाए चार चांद

India First Quarter Box-office Performance: घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहली तिमाही के एंड में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं की फिल्मों ने लगभग 2 हजार करोड़ से ज्यादा का प्रोफिट कमाया है।

अपडेटेड Apr 11, 2026 पर 5:35 PM
Story continues below Advertisement
2026 के First Quarter में इंडियन फिल्म इंडस्ट्री ने 2 हजार करोड़ से ज्यादा का प्रोफिट कमाया है।

India First Quarter Box-office Performance: भारतीय बॉक्स ऑफिस ने 2026 की पहली तिमाही में ज़बरदस्त उतार-चढ़ाव देखा। बड़े बजट की भारी फ्लॉप फिल्मों से लेकर सुपरडुपर हिट और रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली फिल्मों तक, जनवरी-मार्च तक में सब कुछ देखने को मिला। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहली तिमाही का एंड हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं में कुल मिलाकर लगभग 2576 करोड़ के प्रोफिट के साथ हुआ - जो कुछ इंडस्ट्री के डॉमिनेंश और अलग रीजन में दर्शकों की बदलती प्रायोरिटी को दिखाता है।

30 बॉलीवुड फिल्में-1485.07 करोड़

हिंदी सिनेमा ने इस तिमाही में 30 फिल्मों से 1485 करोड़ का बिजनेस करके दबदबा बनाया, जो भारतीय बॉक्स ऑफिस की कुल कमाई का लगभग 57 फीसद है। कई फ्लॉप फिल्मों के बीच, बॉलीवुड को कुछ सफल फिल्में भी मिलीं, जैसे "बॉर्डर 2" (329 करोड़), "मर्दानी 3" (52 करोड़) और "द केरल स्टोरी 2" (52 करोड़)। हालांकि, आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म "धुरंधर द रिवेंज" ने पूरे देश में बॉलीवुड की शान में चार चांद लगा दिए। इस फिल्म ने अकेले ही 900 करोड़ (31 मार्च, 13वें दिन तक) की कमाई की, जो पहली तिमाही में हिंदी फिल्मों की कुल कमाई का लगभग 60 फीसद है। "धुरंधर" के सीक्वल ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस तिमाही में अकेले ही राज किया और अब तक 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।


दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म "धुरंधर" ने 1 जनवरी से इस तिमाही में लगभग 117 करोड़ रुपये का प्रोफिट कमाया था, जबकि जेम्स कैमरून की "अवतार फायर एंड ऐश" ने लगभग 40 करोड़ रुपये का योगदान दिया, जिससे कुल बॉक्स ऑफिस राजस्व 2700 करोड़ रुपये से अधिक हो गया। जहां बड़े बजट की फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया, वहीं मध्यम और छोटे बजट की फिल्मों को खास सफलता नहीं मिली। "अस्सी", "दो दीवाने शहर में", "ओ रोमियो", "तू या मैं", "इक्कीस" और "हैप्पी पटेल" जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं।

वहीं साउथ इंडिया की चार प्रमुख फिल्म इंडस्ट्री - टॉलीवुड (तेलुगु), कॉलीवुड (तमिल), कन्नड़ (सैंडलवुड) और मलयालम (मॉलीवुड) - की बात करें तो 2026 की पहली तिमाही में उनका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा।

37 तेलुगु फिल्में - 586.84 करोड़

तेलुगु सिनेमा ने 37 फिल्मों से 586.84 करोड़ की कमाई करके दूसरा सबसे बड़ा योगदान दिया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे दो बड़ी फ्लॉप का सामना करना पड़ा। प्रभास अभिनीत "द राजा साहब" और पवन कल्याण की "उस्ताद भगत सिंह", जिनसे भारी कमाई की उम्मीद थी, टिकट खिड़की पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुईं।

हालांकि, चिरंजीवी की संक्रांति पर रिलीज हुई फिल्म "माना शंकरा वर प्रसाद गारू" ने घरेलू बाजार में 218 करोड़ की कमाई करके फिल्म को बड़ा सहारा दिया। एक और फिल्म, "अनगनगा ओका राजू", जो कम बजट में बनी थी, 54 करोड़ की कमाई के साथ हिट साबित हुई।

46 तमिल फिल्में - 264.15 करोड़

राम चरण की "पेड्डी" और अखिल अक्कीनेनी की "लेनिन" के आने से टॉलीवुड दूसरी तिमाही में एक बड़ा विजेता बनकर उभर सकता है। कोलीवुड ने शायद पिछले एक दशक में सबसे खराब शुरुआती तिमाही देखी है। विजय की फिल्म "जना नायकन" की रिलीज में देरी ने तमिलनाडु में बड़ा प्रभाव डाला है, वहीं फिल्म निर्माता सुधा कोंगारा और अभिनेता शिवकार्तिकेयन की फिल्म "परसक्ति" भारी बजट के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही और सिर्फ 53 करोड़ ही कमा पाई।

छोटे इलाकों और यंग स्टार्स की कहानियों पर आधारित फिल्में राज्य में स्लीपर हिट साबित हुईं, जिनमें "विद लव" (₹28 करोड़), "थाई किझवी" (₹62 करोड़), "थलाइवर थंबी थलाइमाईल" (₹30 करोड़) और "यूथ" (₹48.39 करोड़) शामिल हैं। दूसरी तिमाही को कॉलीवुड के लिए एक तरह से वापसी का दौर साबित होने की उम्मीद है, जिसमें "लव इंश्योरेंस कंपनी," "कारा," "करुप्पू" और संभवतः "जना नायकन" जैसी फिल्में शामिल हैं।

58 मलयालम फिल्में - 148 करोड़

अपने लीक से हटकर और अपरंपरागत विषयवस्तु और कहानी कहने के अंदाज से दर्शकों को प्रभावित करने वाली मलयालम फिल्म इंडस्ट्री, पहली तिमाही में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। रिलीज हुई फिल्मों में, जयसूर्या अभिनीत "आडू 3" ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 50 करोड़ की कमाई की और दुनिाभर में100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। अन्य फिल्में जिन्हें दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला, उनमें रोशन मैथ्यू की "चथा पचा" (35 करोड़ से अधिक की कमाई) और "प्रकंबनम" (21 करोड़ की कमाई) शामिल हैं। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के लिए दूसरी तिमाही शानदार रहने की उम्मीद है, क्योंकि "पैट्रियट", "दृश्यम 3" और "पल्लीचट्टांबी" जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़े पैमाने पर रिलीज होने के लिए तैयार हैं।

47 कन्नड़ फिल्में- 38.46 करोड़

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को भी पहली तिमाही में संघर्ष करना पड़ा, बॉक्स ऑफिस पर केवल कुछ ही फिल्में चल पाईं। सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई फिल्मों में से केवल तीन ही अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही राज बी शेट्टी की “रक्कासपुराधोल” (₹5 करोड़), दुनिया विजय की “लैंडलॉर्ड” (₹6 करोड़) और डार्लिंग कृष्णा की “लव मॉकटेल 3” (₹12 करोड़)। ध्रुव सरजा की “केडी: द डेविल” 30 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है, जिससे कन्नड़ को इस साल की पहली बड़ी हिट मिल सकती है।

26 हॉलीवुड फिल्में- 53.52 करोड़

पिछले साल, हॉलीवुड ने अपने साथ रिलीज़ हुई कई हिंदी फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन किया था। लेकिन इस साल ऐसा नहीं है, क्योंकि अब तक रिलीज़ हुई सभी हॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। 26 फिल्मों में से केवल रयान गोस्लिंग की "प्रोजेक्ट हेल मैरी" ही सफल रही है, जबकि अन्य सभी फिल्में, "हॉपर्स 3डी", "स्क्रीम 7", "वुथरिंग हाइट्स", "मार्टी सुप्रीम" और "28 इयर्स लेटर", भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये का प्रोफिट भी हासिल करने में विफल रही हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।