Dhurandhar 2 BO Collection: वीकेंड के बाद बदला खेल, सोमवार को इतने करोड़ पर सिमटी कमाई

Dhurandhar 2 BO Collection: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ रिलीज के चार हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की कमाई का सिलसिला लगातार जारी है और दर्शकों का उत्साह बना हुआ है। आइए जानते हैं कि 26वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की और इसका कुल कलेक्शन कहां तक पहुंचा है

अपडेटेड Apr 14, 2026 पर 8:36 AM
Story continues below Advertisement
Dhurandhar 2 BO Collection: धुरंधर का पहला भाग 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था

19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका कर दिया। फिल्म को पहले दिन से ही दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला, जिससे इसकी कमाई रफ्तार पकड़ती चली गई। रिलीज से पहले हुए पेड प्रीव्यू में ही 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर फिल्म ने अपनी मजबूत शुरुआत का संकेत दे दिया था। यही वजह रही कि ओपनिंग डे पर भी फिल्म ने उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन किया और सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ देखने को मिली।

फिल्म का क्रेज सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि छोटे शहरों में भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला। दमदार कहानी, एक्शन और स्टारकास्ट के चलते ‘धुरंधर 2’ लगातार चर्चा में बनी हुई है और बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

ओपनिंग डे पर धमाकेदार एंट्री


फिल्म ने पहले ही दिन 102.55 करोड़ रुपये की जबरदस्त ओपनिंग लेकर बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा साबित कर दिया। इस धमाकेदार शुरुआत ने साफ कर दिया कि यह फिल्म लंबी रेस का घोड़ा साबित होने वाली है।

26वें दिन बदला कमाई का ट्रेंड

रिलीज के बाद से लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही ‘धुरंधर 2’ ने भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई करीब 1700 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। हालांकि, चौथे रविवार के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। जहां वीकेंड पर फिल्म डबल डिजिट में कमाई कर रही थी, वहीं सोमवार को इसकी कमाई सिंगल डिजिट में सिमट गई।

सोमवार को दिखी गिरावट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26वें दिन फिल्म ने लगभग 3.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो पिछले दिनों के मुकाबले काफी कम है। इससे पहले शनिवार को 13.50 करोड़ और रविवार को 14.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट इंडिया कलेक्शन 1087.47 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1301.97 करोड़ रुपये हो चुका है।

क्या है फिल्म की कहानी?

‘धुरंधर: द रिवेंज’ एक हाई-ऑक्टेन स्पाई एक्शन थ्रिलर है, जिसे आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस के रोल में नजर आते हैं, जो पाकिस्तान के लियारी इलाके में घुसकर अंडरवर्ल्ड गैंग को खत्म करता है और वहां अपनी हुकूमत कायम करता है।

स्टारकास्ट ने बढ़ाया रोमांच

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पांडोर और मानव गोहिल जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं, जिन्होंने फिल्म को और भी दिलचस्प बना दिया है।

पहले पार्ट से लेकर अब तक का सफर

इस फिल्म का पहला भाग 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब दूसरा पार्ट भी उसी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहा है और लगातार शानदार कमाई कर रहा है।

Rajpal Yadav: शाहरुख खान के साथ हुई एक गलतफहमी राजपाल यादव को पड़ी थी भारी, हाथ से निकल गई थी 'ओम शांति ओम'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।