Get App

Dhurandhar 2 BO Collection Day 4:‘हमजा’ बना गेमचेंजर! चौथे दिन फिल्म ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 BO Collection Day 4: रणवीर सिंह की नई फिल्म धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धूम मचा रही है। रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने कमाई के मामले में शानदार शुरुआत की और लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स इसे हर दिन नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है और इसकी कमाई में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Mar 23, 2026 पर 8:48 AM
Dhurandhar 2 BO Collection Day 4:‘हमजा’ बना गेमचेंजर! चौथे दिन फिल्म ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड
Dhurandhar 2 BO Collection Day 4: फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में ही इतिहास रच दिया।

इन दिनों सिनेमाघरों में धुरंधर द रिवेंज का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म ने रिलीज होते ही ऐसा माहौल बना दिया है कि हर शो हाउसफुल नजर आ रहा है। इसकी कहानी में ऐसा दम है जो दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखती है, वहीं निर्देशन और प्रस्तुति इसे और भी खास बना देते हैं। कलाकारों की शानदार एक्टिंग फिल्म में जान डाल देती है, जिससे हर सीन प्रभावशाली लगता है। यही वजह है कि यह फिल्म सिर्फ दर्शकों का दिल ही नहीं जीत रही, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है।

हर दिन इसकी कमाई नए रिकॉर्ड बना रही है और फिल्म लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छूती नजर आ रही है। कुल मिलाकर, धुरंधर द रिवेंज इस समय सिनेमाघरों की सबसे चर्चित और पसंदीदा फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

चौथे दिन भी जारी रहा कमाई का तूफान

रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को फिल्म ने ऐसा कमाल दिखाया कि हर कोई हैरान रह गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दिन धुरंधर द रिवेंज ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया। यह आंकड़ा पिछले चार दिनों की कमाई में दूसरा सबसे बड़ा माना जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें