Dhurandhar 2 Box Office Day 11: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखते हुए 10वें दिन तक दुनिया भर में 1,226 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म की लगातार अच्छी कमाई की वजह से ट्रेड विश्लेषकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म वीकेंड के शुरुआती दिनों में मजबूती से टिकी रही। वहीं दूसरे शनिवार के आंकड़ों उछाल देखने को मिला है।
Sacnilk के अनुसार, रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने दूसरे शनिवार को 18,820 शो में 62.85 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसमें कुल ऑक्यूपेंसी 44.8% रही। इससे फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 778.77 करोड़ रुपये हो गया, जबकि दुनिया भर में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,226.44 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। 11वें दिन तक, फिल्म 4,517 शो में चल रही है और इसने 7.82 करोड़ रुपये (लाइव) का कलेक्शन किया है, जिससे इसका भारत में कुल कलेक्शन 786.59 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन अब तक 939.67 करोड़ रुपये हो गया है। दिन के अंतिम आंकड़े अभी वेटिंग में हैं।
फिल्म की कमाई में सबसे बड़ा योगदान हिंदी वर्जन का रहा है, जिसने कुल कमाई में लगभग 58 करोड़ रुपये एड किए हैं। तुलनात्मक रूप से, तेलुगु वर्जन ने 3 करोड़ रुपये कमाए, जबकि तमिल वर्जन को उम्मीद से कम दर्शक मिले हैं। व्यापार विश्लेषकों का कहना है कि कई क्षेत्रों में टिकट की कीमतों पर लगाई गई सीमा ने कुल राजस्व को प्रभावित किया है। इससे कमाई पर थोड़ा असर पड़ा है।
उतार-चढ़ाव के बावजूद, धुरंधर 2 ने भारत में 750 करोड़ रुपये और विश्व स्तर पर 1,200 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया है, जिससे यह बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई है। रणवीर सिंह के अलावा, आदित्य धर की इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में हैं।
बाहुबली के निर्माता शोबू यारलागड्डा ने भी फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने X पर लिखा, “कल मैंने #धुरंधर2दरिवेंज देखी और कहने की जरूरत नहीं कि मुझे यह फिल्म बहुत पसंद आई! इसे भारत और दुनिया भर में सभी रिकॉर्ड तोड़ते और बॉक्स ऑफिस पर नए बेंचमार्क स्थापित करते देखकर खुशी हुई! पूरी टीम को बधाई। अभी भी आ रहे आंकड़ों और वीकेंड के मजबूत रुझानों को देखते हुए, धुरंधर 2 की रफ्तार में जल्द ही कोई कमी आने के संकेत नहीं दिख रहे हैं।