Arjun Rampal engagement: छह साल साथ रहने और दो बेटों के पिता बनने के बाद, धुरंधर फिल्म के एक्टर अर्जुन रामपाल ने गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस के साथ सगाई करके अपने रिश्ते एक स्टेप औप ले लिया है। एक पोडकास्ट में उन्होंने गैब्रिएला को प्रपोज़ करने का फनी कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि वह "बेहद खूबसूरत" थीं।
अर्जुन और गैब्रिएला के रोमांस की झलक तब देखने को मिली जब दोनों रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट के एक एपिसोड में शामिल हुए। एपिसोड का टीज़र शनिवार को जारी किया गया, जिसमें दोनों अपनी लव स्टोरी, शादी और परिवार के बारे में बात करते नज़र आए।
वीडियो क्लिप में गैब्रिएला ने बेझिझक कहा, "हमारी अभी शादी नहीं हुई है, लेकिन कौन जाने?" इस पर अर्जुन ने कहा, "लेकिन हमारी सगाई हो चुकी है!", जिससे रिया हैरान रह गईं। अर्जुन ने आगे कहा, "हमने अभी-अभी आपके शो में यह बात बताई है।"
टीज़र में, वे अपनी लव स्टोरी को याद करते हुए भी नज़र आएं, जहां गैब्रिएला बताती हैं कि उन्होंने अर्जुन से उनके लुक्स की वजह से बात नहीं की थी और उम्मीद करती हैं कि अर्जुन ने भी ऐसा ही न किया हो। अर्जुन ने कहा, "नहीं, नहीं। मैं उनके पीछे इसलिए गया था क्योंकि वे बेहद खूबसूरत थीं, फिर मुझे एहसास हुआ कि खूबसूरती से कहीं ज़्यादा कुछ और भी है।"
गैब्रिएला ने इस बात पर भी विचार किया कि माता-पिता बनने से प्यार के प्रति उनकी समझ कैसे बदल गई है। उन्होंने कहा, “प्यार के साथ शर्तें जुड़ी होती हैं, जैसे कि अगर कोई इंसान इस तरह व्यवहार करे, तो उसे मेरी एक्सेप्टेंस या प्यार मिलेगा। लेकिन जब आपका बच्चा होता है, तो आप ऐसा नहीं कर सकते, है ना?”
अर्जुन और गैब्रिएला कई सालों से रिश्ते में हैं। उनकी मुलाकात 2018 में आपसी दोस्तों के जरिए हुई और कुछ महीनों बाद ही उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी थी। 2019 में उनके बेटे आरिक का जन्म हुआ था। जुलाई 2023 में अर्जुन और गैब्रिएला के दूसरे बेटे का जन्म हुआ। अर्जुन की पहले मेहर जेसिया से शादी हुई थी। मेहर से उनकी दो बेटियां हैं, महिका रामपाल और मायरा रामपाल।
अर्जुन रामपाल अपनी फिल्म धुरंधर की सफलता के मजे ले रहे हैं,, जिसमें उन्होंने मेजर इकबाल का किरदार निभाया है। स्पाई थ्रिलर धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। बड़े बजट की इस जासूसी फिल्म ने प्रमुख राष्ट्रीय सिनेमाघरों और बड़े शहरों में शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे फिल्म उद्योग को साल की आखिरी तिमाही में काफी जरूरी बढ़ावा मिला है। Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म अब तक 290 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। धुरंधर का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और इसमें संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और रणवीर सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं।