कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की लेटेस्ट फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' रिलीज होते ही मुश्किलों के घेरे में फंस गई। 12 दिसंबर को धूमधाम से थिएटर्स में दाखिल हुई ये सीक्वल अब 8वें दिन पर सांस लेने को तड़प रही है। पहले हफ्ते में तो कुछ हलचल थी, लेकिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने कमर तोड़ दी और अब 19 दिसंबर को रिलीज हुई 'अवतार: फायर एंड ऐश' ने आखिरी कील ठोक दी। सैकनिल्क रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को फिल्म ने महज 22 लाख रुपये जोड़े, जो अब तक का सबसे खराब कलेक्शन है। और टोटल कमाई की बात करें तो अब तक 11.07 करोड़ पर अटकी है फिल्म।
