रणवीर सिंह की 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला रही है। 5 दिसंबर को रिलीज होते ही इसने रिकॉर्ड्स की बौछार कर दी, और अब 15 दिन में भारत में 503.20 करोड़ नेट कमा लिया। जीयो स्टूडियोज ने खुद X पर ऐलान किया कि 'हिस्ट्री रीव्रिटन, फास्टेस्ट 500 करोड़ एवर।' 15वें दिन यानी शुक्रवार को 23.70 करोड़ की जबरदस्त कमाई ने शाहरुख की 'जवान' (18 दिन में 505.95 करोड़) को धूल चटा दी। 'स्त्री 2' (22 दिन में 503.25 करोड़) को भी पछाड़ा। वर्ल्डवाइड 739 करोड़ पार, रणवीर की अब तक की सबसे बड़ी हिट रही।
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस स्पाई थ्रिलर ने मिक्स्ड रिव्यूज के बावजूद दर्शकों का दिल जीत लिया। रणवीर ने हमजा का रोल निभाया। कराची में गैंग और टेरर नेटवर्क में घुसपैठिए इंडियन ऑपरेटिव है। अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन का स्टारकास्ट धमाल मचा रहा। पहले हफ्ते 207 करोड़, दूसरे वीकेंड में 144.50 करोड़ जोड़ा। ओवरसीज में $12 मिलियन (160 करोड़) की कमाई। दूसरा संडे 59 करोड़ का रिकॉर्ड, वर्ड ऑफ माउथ ने विदेशों में भी जादू बिखेरा। 2025 की टॉप इंडियन फिल्म्स में चौथी पोजिशन पर है और कूली, डंकी, वॉर को पीछे छोड़ा। पुष्पा 2 का ओवरऑल रिकॉर्ड अभी बरकरार है।
ट्रेड एक्सपर्ट्स हैरान हैं। 600 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है। रणवीर का करिश्मा, एक्शन सीक्वेंस और इमोशनल डेप्थ ने फैमिलीज को थिएटर्स खींच लिया। राम गोपाल वर्मा ने तारीफ की 'इंडियन सिनेमा में क्वांटम लीप।' प्रीति जिंटा ने रिव्यू शेयर किया। कोई कॉम्पिटिशन नहीं, क्रिसमस तक धूम मचाएगी।