देश में सोने की कीमत में तेजी गुरुवार, 23 जुलाई को भी बनी हुई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 146570 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में भाव 146520 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। अन्य शहरों में भी सोना और महंगा हो गया है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,900 रुपये बढ़कर 1,49,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। यह दो सप्ताह का उच्च स्तर है।
सोने की कीमत में तेजी की वजह मजबूत हाजिर मांग, पिछले सप्ताह की गिरावट के बाद निचली कीमत पर खरीदारी बढ़ना है। रॉयटर्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,133.39 डॉलर प्रति औंस पर है। अगस्त में डिलीवरी वाला यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 4,136.8 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 146570 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 134460 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 134310 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 146520 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 146520 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 134310 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 146520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 134310 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने की तरह दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी तेजी है। 23 जुलाई की सुबह चांदी 240100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। रॉयटर्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 59.78 डॉलर प्रति औंस हो गई है। प्लेटिनम का भाव 1,646.57 डॉलर प्रति औंस पर है।