Get App

Dhurandhar: धुरंधर ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड्स! एनिमल को पीछे छोड़ टॉप-10 में ली धमाकेदार एंट्री

Dhurandhar New Record: रणवीर सिंह की फिल्म ने रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ को पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर नया कीर्तिमान रच दिया है। शानदार कमाई के दम पर यह फिल्म अब भारत की ऑल-टाइम टॉप-10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल हो चुकी है, जिससे इसकी सफलता और चर्चा दोनों तेज हो गई हैं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Dec 22, 2025 पर 8:42 AM
Dhurandhar: धुरंधर ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड्स! एनिमल को पीछे छोड़ टॉप-10 में ली धमाकेदार एंट्री
Dhurandhar New Record: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी ये है कि ‘धुरंधर’ का सीक्वल अगले साल मार्च में रिलीज किया जाएगा

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई है। रिलीज के बाद से ही विवादों और तारीफों के बीच चल रही यह फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच चुकी है। धुरंधर’ ने भारत की ऑल-टाइम सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की टॉप-10 लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है और 10वां स्थान हासिल किया है। तीसरे रविवार को फिल्म की कमाई 555.7 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जिसने सभी को चौंका दिया। वहीं एनिमल’ का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका लाइफटाइम कलेक्शन 553 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। धुरंधर’ का दमदार एक्शन, गहरी इमोशंस और चर्चा में रहने वाला कंटेंट दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रहा।

यही वजह है कि रिलीज के हफ्तों बाद भी फिल्म की रफ्तार थमी नहीं है। ‘एनिमल’ की ये कामयाबी साफ दिखाती है कि मजबूत कहानी और अलग अंदाज दर्शकों पर कितना गहरा असर छोड़ सकते हैं।

भारत की ऑल-टाइम टॉप 10 ब्लॉकबस्टर फिल्में

भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट कुछ इस तरह है—

सब समाचार

+ और भी पढ़ें