Get App

Dhurandhar Boxoffice Collection: ‘धुरंधर’ ने 32वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मारी पारी, रणवीर सिंह की फिल्म बनी 2025 की सबसे बड़ी हिट

Dhurandhar Boxoffice Collection: रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर' ने रिलीज के एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बरकरार रखी है। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस एक्शन थ्रिलर ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 06, 2026 पर 9:45 AM
Dhurandhar Boxoffice Collection: ‘धुरंधर’ ने 32वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मारी पारी, रणवीर सिंह की फिल्म बनी 2025 की सबसे बड़ी हिट

बॉलीवुड के लिए साल 2025 का सबसे बड़ा सरप्राइज साबित हुई रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’। निर्देशक आदित्य धर की इस स्पाई थ्रिलर ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। 32वें दिन यानी पांचवें सोमवार को भले ही फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी हो, लेकिन कुल कमाई का आंकड़ा अब ₹775 करोड़ से ऊपर पहुंच चुका है।

शानदार ओपनिंग और लगातार बढ़ती कमाई

आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' ने पहले दिन 28 करोड़ रुपये की जबरदस्त शुरुआत की थी। रणवीर सिंह ने अपने करियर का सबसे दमदार रोल निभाया, जिसमें अक्षय खन्ना ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों की स्टारकास्ट ने फिल्म को और मजबूत बनाया। पहले हफ्ते में 207.25 करोड़, दूसरे हफ्ते 253.25 करोड़, तीसरे हफ्ते 172 करोड़ और चौथे हफ्ते 106.5 करोड़ रुपये कमाए। 32वें दिन, यानी सोमवार को, Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक 4.50 करोड़ रुपये की एंट्री हुई, जिससे भारत में कुल कलेक्शन 776.75 करोड़ रुपये पहुंच गया।

प्रतिद्वंद्वियों पर भारी पड़ी धुरंधर

फिल्म को 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी', 'अवतार 3' और 'इक्कीस' जैसी नई रिलीज का सामना करना पड़ा, लेकिन 'धुरंधर' ने सभी को पीछे छोड़ दिया। यह 2025 की दूसरी सबसे सफल हिंदी फिल्म बन चुकी है, जो छावा के करीब पहुंच रही है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1000 करोड़ के क्लब में प्रवेश के दहाने पर है। ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि फिल्म का 140-150 करोड़ का बजट बहुत पहले ही रिकवर हो चुका है। दर्शकों की जबरदस्त डिमांड और लगातार 20 करोड़ से ऊपर की कमाई ने इसे साल की सबसे बड़ी हिट साबित कर दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें