Get App

Dhurandhar Controversy: रणवीर सिंह के बाद अब इस एक्टर के किरदार पर हो रहा विवाद, परिवार ने जताई आपत्ति

Dhurandhar Controversy: पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर चौधरी असलम की विधवा पत्नी ने धुरधंर को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। इतना ही नहीं उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनके पति को गलत या अपमानजनक तरीके फिल्म में दिखाया गया तो वह मेकर्स के खिलाफ लीगल एक्शन तक लेंगी।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Nov 30, 2025 पर 11:56 AM
Dhurandhar Controversy: रणवीर सिंह के बाद अब इस एक्टर के किरदार पर हो रहा विवाद, परिवार ने जताई आपत्ति
रणवीर सिंह के बाद अब इस एक्टर के किरदार पर हो रहा विवाद

Dhurandhar Controversy: आदित्य धर की 'धुरंधर' देखने के लिए दर्शक बेहद एक्साइटेड हैं। इस फिल्म ने अपने टीजर-ट्रेलर और गानों से पहले ही माहौल बना दिया है। पिछले कुछ समय से बॉलीवुड की किसी भी फिल्म के लिए इतना क्रेज कम देखने को मिला है। लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले इस पर विवाद भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की स्टोरी पर सस्पेंस बना हुआ है। मेकर्स ने अपनी फिल्म की स्टोरी को जरा सा भी रिवील नहीं होने दिया है। हालांकि सोशल मीडिया पर अफवाहें चल रही हैं कि ये फिल्म शहीद मेजर मोहित शर्मा पर बेस्ड होने वाली है। बता दें कि मेजर मोहित शर्मा ने अंडरकवर होकर पाकिस्तान में हिजबुल मुजाहिद्दीन के आंतकवादी ग्रुप का खात्मा कर दिया था।

उन्होंने ये कारनामा अपनी बहादुरी और स्मार्टनेस से किया था। 'धुरंधर' में रणवीर के लुक और ट्रेलर में दिखाए टाइमलाइन को देखकर हर किसी का कहना है कि ये फिल्म मेजर मोहित शर्मा के पाकिस्तान में स्ट्रगल और उनके मिशन को दिखाएगी। वहीं इस बात से मोहित शर्मा का परिवार परेशान हैं। मगर खुद 'धुरंधर' के डायरेक्टर आदित्य धर ने कंफर्म किया कि उनकी फिल्म शहीद मेजर मोहित शर्मा की बायोपिक नहीं है।

दूसरी तरफ मेजर मोहित शर्मा के परिवार ने 'धुरंधर' फिल्म के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने फिल्म की रिलीज पर बैन की मांग की है। अब 'धुरंधर' में दिखाए गए एक और किरदार के परिवार ने मेकर्स को कोर्ट की धमकी दे डाली है। फिल्म में एसपी चौधरी असलम का किरदार संजय दत्त निभा रहे हैं। एसपी चौधरी असलम पाकिस्तान के कराची में पूर्व पुलिस ऑफिसर थे, जिन्होंने कई ऑपरेशन्स को लीड किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें