Get App

Akshaye Khanna: बॉक्स ऑफिस पर तूफान, लेकिन कैमरों से दूर अक्षय खन्ना, आलीशान बंगले में कराया खास हवन

Akshaye Khanna: ‘धुरंधर’ में दमदार विलेन बनकर उतरे अक्षय खन्ना का जलवा हर तरफ दिख रहा है। रहमान डकैत के किरदार में उन्होंने ऐसी छाप छोड़ी कि सोशल मीडिया पर उन्हीं के वीडियो छाए हैं। दिसंबर में फिल्म चर्चा में है, वहीं अक्षय खन्ना लाइमलाइट से दूर रहकर अपने आलीशान बंगले में वास्तु शांति हवन कराते नजर आए

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 17, 2025 पर 1:20 PM
Akshaye Khanna: बॉक्स ऑफिस पर तूफान, लेकिन कैमरों से दूर अक्षय खन्ना, आलीशान बंगले में कराया खास हवन
Akshaye Khanna: फिल्मी कामयाबी के बीच अब अक्षय खन्ना का एक अलग ही वीडियो चर्चा में है।

साल 2025 अक्षय खन्ना के लिए शानदार साबित हुआ। साल की शुरुआत फिल्म ‘छावा’ से हुई, जहां औरंगजेब के किरदार में उनका दमदार और गंभीर अंदाज दर्शकों को हैरान कर गया। उनकी आंखों की गहराई और सधी हुई एक्टिंग लंबे समय तक चर्चा में रही। इसके बाद दिसंबर में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत बनकर उन्होंने एक बार फिर नेगेटिव रोल में अपनी मजबूत पकड़ साबित की। कम संवादों में असर छोड़ना और किरदार में पूरी तरह ढल जाना अक्षय खन्ना की खासियत रही है। 2025 में उन्होंने बिना किसी दिखावे के सिर्फ अपनी अदाकारी से सुर्खियां बटोरीं। यही वजह है कि इस साल को उनके करियर का खास मोड़ माना जा रहा है।

‘धुरंधर’ में विलेन बन लूट ली लाइमलाइट

‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना का स्टाइल, डायलॉग डिलीवरी और इंटेंस अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फिल्म में उनका हर सीन चर्चा में है और फैन्स उनकी एक्टिंग की खुलकर तारीफ कर रहे हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत में ही 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। दिलचस्प बात ये है कि इतनी बड़ी सफलता के बावजूद अक्षय खन्ना लाइमलाइट से हमेशा की तरह दूरी बनाए हुए हैं।

सक्सेस के बीच भी सादगी पसंद अक्षय खन्ना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें