5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने पूरे देश में दर्शकों का दिल जीत लिया है। आदित्य धर के निर्देशित में बनी ये फिल्म स्पाई थ्रिलर एक्शन, ड्रामा और इमोशन का परफेक्ट मिश्रण पेश करती है। फिल्म के लीड कलाकार रणवीर सिंह, आर माधवन और अक्षय खन्ना ने अपने दमदार अभिनय से कहानी को जीवंत बना दिया है। टीवी स्टार सौम्या टंडन ने अक्षय खन्ना की पत्नी का किरदार निभाया और उनका इमोशनल सीन दर्शकों के लिए यादगार बन गया। एक हार्ट-हिटिंग सीन में उनका किरदार अपने पति को बड़े पर्सनल लॉस के बाद थप्पड़ मारता है, जिसे दर्शकों ने बेहद सराहा। सौम्या ने खुलासा किया कि ये सीन एक ही टेक में और पूरी तरह असली फिल्माया गया था।
फिल्म का दमदार स्क्रीनप्ले, स्टारकास्ट की केमिस्ट्री और थ्रिलिंग कहानी ने मिलकर इसे इस साल की सबसे चर्चित और पसंदीदा फिल्मों में शामिल कर दिया है। दर्शक अब फिल्म के अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सीन में असली थप्पड़, दर्शक हुए हैरान
सौम्या टंडन ने खुलासा किया कि स्क्रीन पर दिखाया गया थप्पड़ पूरी तरह असली था और एक ही टेक में फिल्माया गया। इस हार्ट-हिटिंग सीन में उनका किरदार अपने पति को बड़े पर्सनल लॉस के बाद थप्पड़ मारता है, जिसने दर्शकों के दिलों को छू लिया। सौम्या ने कहा कि सीन में उन्होंने गुस्सा, बेबसी, निराशा और गहरा दर्द महसूस किया और इसे पूरी ईमानदारी से निभाया।
शूटिंग के दौरान के इमोशनल पल
सौम्या ने ट्विटर पर शूटिंग के दौरान की तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में वो निर्देशक आदित्य धर और अक्षय खन्ना के साथ सीन पर चर्चा करती नजर आईं। उन्होंने लिखा कि फिल्म में उनका एंट्री सीन दर्शकों का प्यार पाकर उन्हें बहुत गदगद कर गया। दूसरी तस्वीर में सौम्या अपने बेटे की प्रार्थना सभा के दौरान फर्श पर बैठी दिखाई दीं और बताया कि उस पल का दर्द उनके साथ बना रहा।
फिल्म ‘धुरंधर’ हमजा की कहानी पर आधारित है, जो एक भारतीय जासूस है और पाकिस्तान में रहमान डकैत के गिरोह में घुसपैठ करता है। इसके लीड कलाकारों में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी शामिल हैं। फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है।