Dhurandhar TV Premiere: इस चैनल पर होगा ‘धुरंधर’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Dhurandhar TV Premiere: दुनियाभर में धूम मचा चुकी फिल्म 'धुरंधर' ओटीटी के बाद अब टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म कब और किस चैनल पर रिलीज होगी चलिए आपको बताते हैं।

अपडेटेड Mar 30, 2026 पर 11:55 AM
Story continues below Advertisement
स्टारगोल्ड पर होगा आदित्य धर की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर

Dhurandhar TV Premiere: स्टार गोल्ड ने ‘धुरंधर’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर की घोषणा के लिए पूरे नेटवर्क पर एक खास कैंपेन चलाया। जहां इसकी सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं अब ‘धुरंधर’ टीवी पर भी दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए तैयार है।

इस कैंपेन के तहत जियोस्टार नेटवर्क के करीब 20 बड़े चैनलों जैसे स्टार गोल्ड, स्टार गोल्ड 2, स्टार गोल्ड रोमांस, स्टार गोल्ड थ्रिल्स, स्टार गोल्ड सेलेक्ट, स्टार उत्सव मूवीज, कलर्स सिनेप्लेक्स, कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड, कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स, स्टार प्लस, कलर्स, एमटीवी, डिज्नी, निक, सोनिक और हंगामा पर एक साथ ‘ग्लिच’ दिखाया गया, जिससे लोगों में उत्सुकता बढ़ी।


27 मार्च को रात 9:12 बजे अचानक स्क्रीन पर फ्लिकर और डिस्टर्बेंस दिखा, जिससे दर्शक काफी एक्साइटेड हो गए। इसके बाद एक साथ अनाउंसमेंट हुआ कि ‘धुरंधर’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 30 मई को शाम 7 बजे स्टार गोल्ड, स्टार गोल्ड 2 और कलर्स सिनेप्लेक्स पर एक साथ दिखाया जाएगा।

जियोस्टार के प्रवक्ता ने कहा कि हम चाहते थे कि ‘धुरंधर’ का टीवी प्रीमियर भी फिल्म की तरह ही बड़ा और अलग लगे। इस खास ऑन-एयर एक्टिविटी से हमने दर्शकों का ध्यान तुरंत खींचा। यह पूरा कैंपेन फिल्म के बड़े स्तर को ध्यान में रखकर बनाया गया था, ताकि एक साथ ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचा जा सके। ‘धुरंधर’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 30 मई को शाम 7 बजे स्टार गोल्ड, स्टार गोल्ड 2 और कलर्स सिनेप्लेक्स पर एक साथ प्रसारित होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।