Get App

Dia Mirza Post: मैडी–रीना को साथ देख फैंस के चेहरे पर आई मुस्कान, दीया मिर्जा ने भी फोलो किया ‘This Was 2016’ ट्रेंड

Dia Mirza Post: दीया मिर्जा ने ‘This Was 2016’ ट्रेंड फोलो करते हुए अपने सोशल मीडिया पर कुछ खास तस्वीरों को शेयर किया है, जिन्हें देखते ही फैंस के चेहरे पर बढ़ी सी स्माइल आ गई।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 17, 2026 पर 2:11 PM
Dia Mirza Post: मैडी–रीना को साथ देख फैंस के चेहरे पर आई मुस्कान, दीया मिर्जा ने भी फोलो किया ‘This Was 2016’ ट्रेंड
मैडी–रीना को साथ देख फैंस के चेहरे पर आई मुस्कान

Dia Mirza Post: ‘मिस इंडिया एशिया पैसिफिक 2000’ और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा भी उन एक्ट्रेस में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर 2016 की यादों को शेयर करते हुए यंग जनरेशन के ट्रेंड ‘दिस वाज 2016' को फोलो किया है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस के साथ आए दिन देश में चल रहे मुद्दों पर खुलकर बात करती नजर आती हैं। वहीं उनके द्वारा शेयर की गई एक फोटो सीरीज को देखने के बाद लोगों की कई पुरानी यादें फिर से ताजा हो गई हैं। दोनों को साथ में देखकर फैंस को उनकी सुपरहिट फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ की याद आई।

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर कई एक्ट्रेस ‘दिस वाज 2016' ट्रेंड को फॉलो करते हुए पुरानी फोटोज को शेयर कर रहे हैं। इस ट्रेंड के मुताबिक सभी को अपनी 10 साल पुरानी फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करना होता है, जिसमें उनकी जिंदगी के अच्छे और बुरे हर तरह के पल शामिल हैं। वहीं अब इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए एक्ट्रेस दीया ने अपने इंस्टाग्राम पर‘मैडी’ यानी की एक्टर आर माधवन के साथ फोटोज को साझा किया है। इस फोटोशूट को शेयर करते हुए उन्होंने खास कैप्शन लिखा है।

दीया मिर्जा ने कैप्शन में लिखा, ‘ये 2016 है... 19 अक्टूबर 2026 को इसको 25 साल पूरे होने वाले हैं। ये एक ऐसा तोहफा जो हमेशा खुशी देता रहता है। एक्ट्रेस ने फैंस से फिल्म का नाम बताओ, ओह मैडी मैडी, देखो क्या आ गया?’ दीया मिर्जा इस कैप्शन में अपनी और आर माधवन की साल 2001 में आई रोमांटिक फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ के बारे में बात की है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट को शेयर करते ही फैंस ने सारी फोटोज को वायरल कर दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें