Farah Khan: दिलीप ने छुपकर यूज की फराह खान की बीएमडब्ल्यू कार, कॉरियोग्राफर के सामने ऐसे खुली पोल

Farah Khan: फराह खान और उनके कुक दिलीप की चिटचैट लोगों को बेहद पसंद आती है। हाल में ही दिलीप ने नए व्लॉग एपिसोड में बिग बॉस 19 के प्रतियोगी प्रणित मोरे के घर पर विजिट किया था।

अपडेटेड Jan 18, 2026 पर 1:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिलीप ने बताया 'मैं फराह खान की बीएमडब्ल्यू कार का काफी यूज करता हूं',

Farah Khan: बॉलीवुड फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान अपने बेबाक और कॉमेडी से भरपूर यूट्यूब व्लॉग्स से इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं, लेकिन इन वीडियो का सबसे बड़ा अटरेक्शन कुक दिलीप हैं, जो अब खुद भी एक लोकप्रिय चेहरा बन चुके हैं। नए एपिसोड में, फराह और दिलीप बिग बॉस 19 के प्रतियोगी प्रणित मोरे के मुंबई वाले घर पहुंचे थे, जहां उन्होंने टेस्टी खाना बनाया और प्रणित के स्टैंड-अप कॉमेडी के बारे में बातचीत की।

एपिसोड के दौरान, प्रणित के पिता ने फराह से पूछा कि क्या दिलीप ने वह बड़ी कार खरीदी है, जो उनके एक वीडियो में दिखाई दी थी। फराह ने मज़ाक में कहा कि नहीं, दिलीप अभी भी दोपहिया वाहन चलाते हैं। फिर फराह ने दिलीप से पूछा कि क्या उन्होंने सचमुच अपने लिए कार ली है, जिस पर दिलीप ने जवाब दिया, "आपकी बीएमडब्ल्यू वाली है ना!"

प्रणित ने चुटकी लेते हुए कहा कि दिलीप को अपने गांव में सबको बताना चाहिए कि बीएमडब्ल्यू उसकी अपनी कार है! प्रणित के पिता ने बताया कि उन्होंने दिलीप को कार में ड्राइवर के साथ देखा था, यह सुनकर फराह शॉक्ड रह गई। “ड्राइवर भी था? उबेद और ये दोनों लोनावला में कहां घूम रहे थे?” दिलीप इस बात पर हंस पड़ा, लेकिन उसने कुछ और नहीं कहा।


इससे पहले, दिलीप ने अपने एक व्लॉग में बताया था कि उन्होंने दिल्ली में सिर्फ 300 रुपये में काम शुरू किया था, लेकिन फराह के घर में उनकी शुरुआती सैलरी 20,000 रुपये थी। फराह ने बताया कि हालांकि उन्होंने 20,000 रुपये से शुरुआत की थी, लेकिन अब उनकी सैलरी में काफी बढ़ गई है। उन्होंने यह भी बताया कि दिलीप को उनके यूट्यूब व्लॉग से होने वाली कमाई में से ज्याद पैसा दिया जाता है।

खाना पकाने के वीडियो के अलावा, फराह ने दिलीप के साथ एक ट्रैवल व्लॉग सीरीज़ भी शुरू की, जिसमें उन्होंने दिलीप को मालदीव घुमाया था। दिलीप कई एड में भी नज़र आ चुके हैं, जिनमें शाहरुख खान और कियारा आडवाणी के साथ मिंत्रा , साथ ही फ्लिपकार्ट के एड आदि शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।