Aspirants: पोस्टिंग मिल रही है सिस्टम से...लेकिन रिश्तों का रिजल्ट मिलता है वक्त से, 'एस्पिरेंट्स 3' का दमदार ट्रेलर रिलीज

Aspirants: 'एस्पिरेंट्स 3' में नवीन कस्तूरिया, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल, सन्नी हिंदुजा, नमिता दुबे और तेंगम सेलीन अपने पुराने किरदारों में वापसी कर रहे हैं, जबकि जतिन गोस्वामी इस बार टीम के नए सदस्य के रूप में जुड़े हैं।

अपडेटेड Mar 06, 2026 पर 4:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पोस्टिंग मिल रही है सिस्टम से...लेकिन रिश्तों का रिजल्ट मिलता है वक्त से

Aspirants: 'द वायरल फीवर' (TVF) द्वारा निर्मित, 'एस्पिरेंट्स' सीजन 3 का निर्देशन दीपेश सुमित्रा जगदीश ने किया है। इस सीजन में नवीन कस्तूरिया, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल, सन्नी हिंदुजा, नमिता दुबे और तेंगम सेलीन अपने पुराने किरदारों में वापसी कर रहे हैं, जबकि जतिन गोस्वामी इस बार टीम के नए सदस्य के रूप में जुड़े हैं।'एस्पिरेंट्स' सीजन 3 का प्रीमियर 13 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा।

भारत के सबसे पसंदीदा मनोरंजन प्लेटफॉर्म, प्राइम वीडियो ने आज अपनी मशहूर हिंदी ड्रामा सीरीज 'एस्पिरेंट्स' के तीसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। सीजन 3 के साथ, कहानी एक नए पड़ाव पर पहुंचती है जहां पुरानी महत्वाकांक्षाएं और वर्तमान की जिम्मेदारियां आपस में टकराती हैं। मुखर्जी नगर से शुरू हुई एक पुरानी प्रतिद्वंद्विता अब सत्ता के ऊंचे पदों पर फिर से सामने आती है।

'द वायरल फीवर' (TVF) द्वारा निर्मित इस सीजन का निर्देशन दीपेश सुमित्रा जगदीश ने किया है। इसमें नवीन कस्तूरिया, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल, सनी हिंदुजा, नमिता दुबे और तेंगम सेलीन अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे, जबकि जतिन गोस्वामी इस बार टीम के नए सदस्य के रूप में शामिल हुए हैं। 'एस्पिरेंट्स' सीजन 3 का प्रीमियर विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर 13 मार्च को भारत सहित दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में होगा।


नवीन कस्तूरिया ने बताया"एस्पिरेंट्स मेरे लिए हमेशा बहुत खास रहा है क्योंकि दर्शकों ने सिर्फ अभिलाष को पर्दे पर देखा ही नहीं, बल्कि उसके साथ खुद को बढ़ते हुए महसूस किया है। "तीसरे सीजन में, हम उसे उस मोड़ पर देखते हैं जहां कागजों पर तो उसका सपना पूरा हो गया है, पर असल जिंदगी की हकीकत बहुत उलझी हुई है।

वह लोगों की उम्मीदों, अपने अंदर के पछतावे और उन लोगों को खोने के डर के बीच फंसा है जिन्होंने उस पर सबसे ज्यादा भरोसा किया था। मेरे लिए यह हिस्सा इसलिए दमदार था क्योंकि इसमें दिखाया गया है कि जब आपके पास सब कुछ दांव पर लगा हो, तब कामयाबी कैसी लगती है। इस बार अभिलाष का किरदार अपनी भावनाओं और अपनी कमियों को लेकर और भी ज्यादा ईमानदार नजर आएगा। मुझे खुशी है कि लोग उसकी कहानी से जुड़ाव महसूस करते हैं, और मैं यह दिखाने के लिए बहुत उत्साहित हूँ कि उसका यह सफर आगे कहां जाता है।"

सन्नी हिंदुजा ने कहा-सीजन 3 में दिखाया गया है कि दोस्ती, सपनों और उन आदर्शों का क्या होता है जो कभी बहुत आसान लगते थे, लेकिन अब सत्ता, दूरी और हालातों की वजह से उनकी परीक्षा हो रही है," । "इस सीजन में, संदीप भैया खुद के बदलावों से जूझ रहे हैं, और साथ ही उन लड़कों को देख रहे हैं जिन्हें उन्होंने कभी रास्ता दिखाया था, पर अब वे ऐसे फैसले ले रहे हैं जिनसे शायद वह हमेशा सहमत न हों। मुझे इस सीजन की यह बात पसंद है कि यह कामयाबी के बाद आने वाली मुश्किलों को चाहे वो काम से जुड़ी हों या निजी जिंदगी से दिखाने से पीछे नहीं हटता।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।