Prabhas की 'The Raja Saab' पर डायरेक्टर का धमाकेदार ऐलान, नापसंद आई तो घर आ जाओ!

The Raja Saab: साउथ सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म ‘द राजा साब’ इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में फिल्म के निर्देशक ने एक ऐसा बयान दिया जिसने फैंस और इंडस्ट्री का ध्यान खींच लिया। उन्होंने कहा कि अगर दर्शकों को फिल्म पसंद नहीं आती, तो वे सीधे उनके घर आकर उनसे बात कर सकते हैं।

अपडेटेड Dec 29, 2025 पर 1:58 PM
Story continues below Advertisement

साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'द राजा साब' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। 2026 की सबसे बड़ी रिलीज में से एक ये मूवी मारुति के डायरेक्शन में बनी है, जिसमें निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। रिलीज से पहले आयोजित प्री-रिलीज इवेंट में डायरेक्टर मारुति ने दर्शकों को इतना पक्का वादा किया कि सब दंग रह गए।

इवेंट के दौरान मारुति ने खुला चैलेंज देते हुए कहा, "अगर फिल्म देखने के बाद आपको 1% भी निराशा महसूस हो, चाहे आप प्रभास के फैन हों या फैमिली के साथ आए हों, तो सीधे मेरे घर पहुंच जाइए। डायरेक्टर ये ऐलान करते हुए अपना पता भी दे दिया। विला नंबर 17, कोल्ला लक्जुरिया, कोंडापुर! आकर मुझसे सवाल पूछिए।" ये बयान सुनते ही ऑडियंस में तालियां गूंज उठीं। मारुति का ये कॉन्फिडेंस फिल्म की क्वालिटी पर भरोसे को दिखाता है, जो हॉरर-कॉमेडी का अनोखा मिश्रण है। प्रभास का रिबेल स्टार अवतार फिर से स्क्रीन पर धमाल मचाने को तैयार है।

मालविका मोहनन ने भी इवेंट में प्रभास की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "प्रभास उन सबसे प्यारे को-स्टार्स में से एक हैं, जिनके साथ मैंने काम किया। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!" मारुति को संबोधित करते हुए उन्होंने जोड़ा, "सर, मुझे भैरवी का रोल देने के लिए शुक्रिया। ज्यादातर डायरेक्टर्स एक्ट्रेस को सिर्फ गाने-रोमांस देते हैं, लेकिन आपने कॉमेडी, ड्रामा, एक्शन सब दिया है। वो भी एक्शन किंग प्रभास वाली फिल्म में!" ये बातें फिल्म की स्टार कास्ट के बीच गजब की बॉन्डिंग दिखाती हैं।


'द राजा साब' का सफर आसान नहीं रहा। शुरुआती टीजर पर मिले मिक्स्ड रिव्यूज और नेगेटिव कैंपेन की अफवाहों के बावजूद प्रभास ने प्रोजेक्ट को फुल सपोर्ट दिया। क्रिएटिव प्रड्यूसर SKN ने भी कहा था कि कुछ प्रोड्यूसर्स ने नेगेटिविटी फैलाई, लेकिन प्रभास का भरोसा ही फिल्म को आगे ले गया। अब फैंस को उम्मीद है कि ये मूवी 'बाहुबली' और 'सालार' जैसा धमाल मचाएगी। रिलीज का इंतजार जोरों पर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।