Get App

FAUZI: प्रभास स्टारर ‘फौजी’ में गूंजेंगे संस्कृत श्लोक, निर्देशक हनु राघवपुड़ी ने बताई बड़ी वजह

FAUZI: ‘फौजी’ इस वक्त सबसे ज़्यादा चर्चित पैन-इंडिया फिल्मों में से एक बन गई है। यह ‘बाहुबली’ के बाद पहली बार होगा जब प्रभास एक पीरियड ड्रामा में नज़र आएंगे।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 25, 2025 पर 1:53 PM
FAUZI: प्रभास स्टारर ‘फौजी’ में गूंजेंगे संस्कृत श्लोक, निर्देशक हनु राघवपुड़ी ने बताई बड़ी वजह
प्रभास स्टारर ‘फौजी’ में गूंजेंगे संस्कृत श्लोक, निर्देशक हनु राघवपुड़ी ने बताई बड़ी वजह

FAUZI: ‘फौजी’ इस वक्त सबसे ज़्यादा चर्चित पैन-इंडिया फिल्मों में से एक बन गई है। यह ‘बाहुबली’ के बाद पहली बार होगा जब प्रभास एक पीरियड ड्रामा में नज़र आएंगे, जहां वो आज़ाद हिंद फौज के एक सैनिक का किरदार निभाते नजर आएंगे।

डायरेक्टर हनु राघवापुडी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘फौजी’ के बारे में बात की, जिसमें प्रभास लीड रोल में हैं। यह फिल्म भारत के आज़ादी से पहले के समय पर आधारित है और इसमें देशभक्ति, गहरी भावनाएँ और जिंदगी के महत्वपूर्ण विचार देखने को मिलने वाले हैं।

कहते हैं कि कहानी को और असरदार बनाने के लिए राघवापुडी ने कहा, “हमने जानबूझकर संस्कृत श्लोकों का इस्तेमाल किया क्योंकि ये हमारे योद्धा की कहानी में गहराई और अर्थ जोड़ते हैं। लेकिन यह कोई पौराणिक फिल्म नहीं है। हमने सिर्फ भगवद गीता से दार्शनिक प्रेरणा ली है। ‘फौजी’ एक ताकतवर देशभक्ति ड्रामा है जो ब्रिटिश काल में इंसानी भावनाओं और सामाजिक-राजनीतिक तनावों को दिखाती है, जिनका असर आज भी दुनिया भर में महसूस किया जाता है।”

फिल्म में शामिल संस्कृत श्लोक हैं- पद्मव्यूह विजयी पार्थः पाण्डवपक्षे संस्थित कर्णः। गुरुविरहितः एकलव्यः जन्मनैव च योद्धा एषः॥ PrabhasHanu is FAUZI। इतिहास के छुपे अध्यायों से एक सैनिक की सबसे बहादुर कहानी। जन्मदिन की शुभकामनाएं, रेबेल स्टार actorprabhas।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें