Dashavatar Enters Oscar 2026: मराठी फिल्म दशावतार ने ऑस्कर 2026 में की एंट्री, निर्देशक सुबोध खानोलकर दी गुड न्यूज

Dashavatar Enters Oscar 2026: सुबोध खानोलकर द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म दशावतार ने ऑस्कर 2026 की आधिकारिक दावेदारी सूची में एंट्री कर ली है, जो क्षेत्रीय भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक पल है।

अपडेटेड Jan 05, 2026 पर 5:33 PM
Story continues below Advertisement
मराठी फिल्म दशावतार ने ऑस्कर 2026 में की एंट्री

Dashavatar Enters Oscar 2026: मराठी और क्षेत्रीय भारतीय सिनेमा के नाम एक अचीवनेंट लेते हुए, फिल्म निर्माता सुबोध खानोलकर की फिल्म दशावतार ने 98वें अकादमी पुरस्कारों (ऑस्कर 2026) के लिए आधिकारिक ऑस्कर दावेदारों की सूची में प्रवेश करके ग्लोबल पुरस्कारों की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है। इस बात की पुष्टि स्वयं खानोलकर ने की है, जो मराठी भाषा की किसी फीचर फिल्म के लिए शानदार पल है।

ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकित फिल्मों की सूची दुनियाभर से प्राप्त 2,000 से अधिक फिल्मों में से तैयार की जाती है, जिनमें से केवल 150 से 250 फिल्में ही इस स्टेप तक पहुंच पाती हैं। इस सूची में जगह बनाने से दशावतार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई फिल्मों के साथ लिस्ट में शामिल हुई है।

ज़ी स्टूडियोज़ ने सोशल मीडिया पर इस अचीवमेंट को आधिकारिक तौर पर बताते हुए इसे "मराठी सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक क्षण" बताया। स्टूडियो ने दशावतार को "लाल मिट्टी में जन्मी" एक कहानी बताया, जिसे अब ग्लोबल मंच पर पहचान मिली है।


निर्देशक सुबोध खानोलकर ने भी इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा करते हुए अकादमी के ईमेल का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “दशावतार को मुख्य प्रतियोगिता की ओपन फिल्म श्रेणी में चुना गया है।” उन्होंने आगे कहा कि संभवतः यह फिल्म ऑस्कर के इस चरण तक पहुंचने वाली पहली मराठी फिल्म है।

फिल्म के निर्माण गृह, ओशन फिल्म कंपनी ने भी इसी इमोशन को व्यक्त करते हुए इस सम्मान को न केवल फिल्म टीम के लिए बल्कि क्षेत्रीय सिनेमा के लिए भी एक “ऐतिहासिक क्षण” बताया। निर्माताओं ने कहा कि ऑस्कर तक का सफर सालों की लगन, विश्वास और सामूहिक क्रिएटिव प्रयासों का परिणाम है।

सुबोध खानोलकर द्वारा लिखित और निर्देशित, दशावतार में दिलीप प्रभावलकर, महेश मांजरेकर, भरत जाधव, सिद्धार्थ मेनन, प्रियदर्शिनी इंदलकर, विजय केनकरे, रवि काले, अभिनय बेर्डे, सुनील तावड़े, आरती वडगबलकर और लोकेश मित्तल जैसे मजबूत कलाकार हैं।

यह फिल्म बाबुली मेस्त्री पर आधारित है, जो कोंकण क्षेत्र के एक उम्रदराज लोक कलाकार हैं और भगवान विष्णु के दस अवतारों का अभिनय करने के लिए प्रसिद्ध हैं। जैसे-जैसे उनकी नजर कमजोर होती जाती है और उनका बेटा माधव आधुनिक शहरी जीवन की चाह रखता है, बाबुली भावनात्मक और सांस्कृतिक दुविधाओं के चौराहे पर खड़े हो जाते हैं। ज़ी स्टूडियोज़, ओशन फिल्म कंपनी और ओशन आर्ट हाउस प्रोडक्शन के सहयोग से निर्मित, दशावतार 12 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई।

दशावतार की सफलता के साथ ही एक और भारतीय फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूम मचा रही है। नीरज घायवान की फिल्म होमबाउंड, जिसमें ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा ने अभिनय किया है, को भी 98वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में भारत की ओर से आधिकारिक रूप से एंट्री कर चुकी है।

सभी श्रेणियों में ऑस्कर नामांकन की अंतिम सूची 12 से 16 जनवरी, 2026 के बीच तय की जाएगी और आधिकारिक घोषणा 22 जनवरी, 2026 को की जाएगी। एकेडमी अवार्ड्स समारोह 15 मार्च, 2026 को ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।