Divya Khosla Kumar: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'एक चतुर नार' को लेकर सुर्खियों में है। ये फिल्म 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। एक्ट्रेस फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। इस फिल्म में दिव्या खोसला कुमार के साथ नील नितिन मुकेश भी लीड रोल में हैं। वहीं इस फिल्म की रिलीज से पहले एक्ट्रेस का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दिव्या खोसला कुमार ने इंस्टाग्राम पर रेड कलर के पारंपरिक अनारकली सूट में अपनी तस्वीरें शेयर कीं। अनारकली सूट में वह काफी खूबसूरत लग रही है। एक्ट्रेस का ये नया फोटोशुट फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
दिव्या खोसला ने शेयर की गई तस्वीरों में रेड कलर की पारंपरिक अनारकली सूट में नजर आईं। इस सूट पर खूबसूरत बारीक फूलों के डिजाइन और सेक्विन जड़े हुए थे। मोतियों वाले झुमके, नेकलेस, चूड़ियां और बालों में लगाया गया गजरा उनके लुक को और भी खास बना रहा था। लाल बिंदी, डॉर्क लिपस्टिक और काजल से सजी आंखें उनके लुक को और भी निखार रही थीं। शेयर की गई फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्सन में लिखा, “एक चतुर नार, 12 सीतांबर” और साथ में एक सांप का इमोजी भी लगाया।
दिव्या के पोज की हो रही चर्चा
एक्ट्रेस के लुक के साथ-साथ उनके पोज की भी काफी चर्चा हो रही है। एक तस्वीर में दिव्या ने अपने हाथ से सांप जैसा पोज दिया, जो उनकी आने वाली फिल्म के थीम से जुड़ा हुआ था। वहीं एक दूसरे फोटो में एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए कुछ महिलाओं को खाना परोसती हुई नजर आ रही है। फैंस को दिव्या की ये फोटो काफी पसंद आ रही है।
इस ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म 'एक चतुर नार' को उमेश शुक्ला डायरेक्ट कर रहे हैं। इसकी कहानी एक छोटे शहर की उस महिला पर बेस्ड है, जो बाहर से मासूम दिखती है लेकिन भीतर से बेहद चालाक और खतरनाक हो सकती है। जब उसे एक बड़ा मौका मिलता है तो वह तुरंत आगे बढ़ती है, मगर इस सफर में कई अप्रत्याशित मोड़ आते हैं जो उसकी समझदारी और हिम्मत की असली परीक्षा लेते हैं।
'एक चतुर नार' फिल्म में दिव्या के साथ नील नितिन मुकेश के अलावा छाया कदम, सुशांत सिंह, रजनीश दुग्गल, जाकिर हुसैन, यशपाल शर्मा, हेली दारूवाला, रोज सरदाना और गीता अग्रवाल शर्मा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'एक चतुर नार' के बाद दिव्या खोसला की अगली फिल्म 'जटाधर' में नजर आएगी।