LSG vs RCB IPL Match 2026 Live Score: आरसीबी को 19 ओवर में 212 रनों का दिया संशोधित टारगेट
मिचेल मार्श (111 रन) ने ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेली। लेकिन बार बार बारिश के खलल से लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की लय बिगड़ गई। इससे मैच को 19-19 के किए गए । इस मुकाबले में लखनऊने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ तीन विकेट पर 209 रन का स्कोर खड़ा किया। बारिश के कारण तीन बार हुई खेल रूका। इससे लगभग एक घंटे की देरी हुई। इसके बाद एक ओवर की कटौती की गई जिससे मैच 19-19 का कर दिया गया। आरसीबी को 19 ओवर में 212 रनों का संशोधित टारगेट मिला।
मार्श ने 56 गेंद की पारी के दौरान नौ चौके और इतने ही छक्के जमाए। उन्होंने पहले विकेट के लिए अर्शिन कुलकर्णी (17) के साथ मिलकर 95 रन की साझेदारी की जिससे टीम को एक धमाकेदार शुरुआत मिली। इसके बाद उन्होंने निकोलस पूरन (38 रन) के साथ मिलकर 70 रन और जोड़े। कप्तान ऋषभ पंत ने फिर 10 गेंद में 32 रन की नाबाद पारी खेली। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मार्श शुरू से ही खतरनाक लग रहे थे। उन्होंने मैदान के चारों ओर जोरदार शॉट लगाए। उनकी पारी के ज्यादातर शॉट पावरप्ले में आए।