Tim David: फाइनल के बाद बीच मैदान पर टिम डेविड ने लगाए 'सिगार' के कश? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज टिम डेविड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टिम डेविड को सिगार पीते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो की सच्चाई को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है

अपडेटेड Jun 03, 2026 पर 10:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हाल ही में टिम डेविड पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था।

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज टिम डेविड कई वजहों से चर्चा में रहे है। आईपीएल में आचार संहिता के उल्लंघन के कारण हाल ही में टिम डेविड पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था। इसी बीच बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वायरल क्लिप में टिम डेविड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कुछ खिलाड़ियों के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियों टिम डेविड को सिगार पीते दिखाई दे रहे हैं।। वीडियो सामने आने के बाद इस पर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा शुरू हो गई है।

वायरल हो रही वीडियो

ये वीडियो आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले के बाद का बताया जा रहै है। वायरल वीडियो में रोमारियो शेफर्ड भी टिम डेविड के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं फोटों के बैकग्राउंड में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आरसीबी के खिलाड़ी फिल सॉल्ट से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही इस बात का कोई स्पष्ट प्रमाण सामने आया है। इसके बावजूद ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है।


फिल साल्ट की शेयर फोटो में आए नजर

वायरल वीडियो की सच्चाई को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। वहीं आरसीबी की खिताबी जीत के बाद एक तस्वीर ने इस चर्चा को और बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर साझा की गई एक फोटो में टिम डेविड अपने साथी खिलाड़ी फिल सॉल्ट के साथ नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके हाथ में सिगार जैसी वस्तु दिखाई दे रही है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद कई लोगों ने वायरल वीडियो को सही मानना शुरू कर दिया है। फिर भी, वीडियो के वास्तविक होने या न होने को लेकर कोई ठोस सबूत उपलब्ध नहीं है, इसलिए इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Phil Salt (@phil_salt)

डेविड में एक मैच का लगा बैन

वहीं इसी बीच फाइनल मुकाबले में अंपायर पर आइस बैग फेंकने की वजह से टिम डेविड पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। वहीं इसके साथ-साथ लेवल-1 नियम उल्लंघन के लिए दो डिमेरिट अंक भी जोड़े गए हैं। इसके साथ ही उनके कुल डिमेरिट अंकों की संख्या पांच हो गई है। नियमों के अनुसार, इस वजह से उन्हें अगले आईपीएल सीजन के शुरुआती मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिलेगा और एक मैच का प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है।

 

बता दें, इस सीजन में ये उनका तीसरा लेवल-1 नियम उल्लंघन था। इससे पहले भी उन्हें दो अलग-अलग मुकाबलों में डिमेरिट अंक मिल चुके थे। अब उनके कुल पांच डिमेरिट अंक हो गए हैं, जिसके चलते आईपीएल नियमों के अनुसार उन पर एक मैच का स्वतः प्रतिबंध लागू हो गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।