Divyanka Tripathi Pregnancy: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने नवरात्र के पहले दिन फैंस को गुड न्यूज दे दी है। 2016 में शादी करने वाले इस प्यारे कपल को अब जून में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की बेहद खुशी है और इस दिल को छू लेने वाली खबर ने फैंस को एक्साइटमेंट से भर दिया है। कपल ने सोशल मीडिया पर क्यूज सी बेबी बंप के साथ फोटोज को शेयर किए हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रही हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में, इस कपल ने अब तक के अपने सफर के बारे में खुलकर बात की, बताया कि उन्होंने इस खुशखबरी का जश्न कैसे मनाया, वह खास पल कैसा था और वे माता-पिता बनने के इस नए चैप्टर को अपनाने के लिए कैसे तैयार हो रहे हैं।
दिव्यांका ने बताया कि वह हर महीने प्रेगनेंसी टेस्ट स्ट्रिप्स देखती थीं और बेसब्री से उन लाइनों के दिखने का इंतजार करती थीं। उन्होंने कहा, "जब आखिरकार ऐसा हुआ, तो इसे स्वीकार करने में समय लगा। अभिनेत्री ने बताया कि जब उन्होंने अपने पति को यह खुशखबरी दी, तो वे दोनों बहुत खुश हुए।
दिव्यांका ने आगे कहा, "मेरे मन और शरीर में बदलाव आया। मैं अपने खान-पान, व्यायाम और यहां तक कि चलने-फिरने के तरीके को लेकर बहुत सतर्क हो गई। मैं अचानक बेहद सेल्फ लवर और सावधान हो गई हूं। विवेक ने अपनी कहानी शेयर करते हुए कहा, “ऐसा लगा जैसे किसी ने रातोंरात हमारी कहानी बदल दी हो। उनके लाइफ की दिशा पूरी तरह बदल गई है। उनके लिए, यह खबर खुशी से शुरू नहीं हुई, बल्कि अविश्वास से, फिर थोड़ी घबराहट से, और अंतत पिछले कुछ महीनों में अपार खुशी के लम्हों में तब्दील हो गई है। विवेक ने कहा, “इसे समझने में मुझे समय लगा, लेकिन अब मैं इस जिम्मेदारी को स्वीकार करने के लिए तैयार महसूस करता हूं।
दिव्यांका ने कहा कि उम्र डर का नहीं, बल्कि ताकत का स्रोत होनी चाहिए, क्योंकि यह आपको अपने शरीर को बेहतर ढंग से समझने में मदद करती है। उन्होंने आगे कहा कि अपने शरीर के साथ-साथ अपने डॉक्टरों की सलाह सुनना भी जरूरी है। विवेक ने बताया कि हालांकि 40 की उम्र में प्रग्नेंसी को अक्सर जोखिम भरा माना जाता है, लेकिन वे इसे अलग तरह से देखते हैं। उन्होंने कहा कि अब उनमें इमोशनल क्लीरेंस अधिक है और वे दबाव के बजाय इरादे से प्रेरित होते हैं।
आमतौर पर यह माना जाता है कि गर्भवती महिलाओं को कुछ खाने की ज्यादा इच्छा होती है, लेकिन इस मामले में मामला उल्टा है। दिव्यांका की जगह विवेक को यह इच्छा हो रही है। उन्होंने कहा, "मैं आइसक्रीम और चाट खूब खा रहा हूं, और अचानक मुझे हर समय बर्गर खाने का मन कर रहा है। दिव्यांका अक्सर मजाक में कहती हैं कि खाने-पीने की इच्छाओं के मामले में विवेक उनसे भी ज्यादा "प्रग्नेंट" लगते हैं, और विवेक इस बात से सहमत हैं।
दिव्यांका ने बताया कि जब कोई कपल प्रगेंनेंट होता है, तो वे एक-दूसरे को बिल्कुल अलग नजरिए से देखने लगते हैं। उन्होंने उस समय को याद किया जब उनका व्यवहार विवेक को उलझन में डाल देता था, लेकिन अब वह उनकी जरूरतों को उनके कहने से पहले ही समझ जाते हैं।
दूसरी ओर, विवेक ने कहा कि अब वे एक-दूसरे के और भी गहरे और सच्चे रिश्ते में बंध गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिव्यांका के लिए उनके मन में सम्मान और भी बढ़ गया है, क्योंकि अपने साथी को इतने बदलावों से गुजरते हुए देखकर आपको एहसास होता है कि रिश्ता सिर्फ अच्छे दिनों के बारे में नहीं होता, यह तब भी साथ देने के बारे में होता है जब चीजें अनिश्चित या थका देने वाली लगती हैं। उन्होंने कहा, "यहीं पर परिपक्वता आती है। उन्हें लगता है कि वह और दिव्यांका दोनों अधिक जिम्मेदार और परिपक्व हो रहे हैं।