Don 3 से बाहर हुए विक्रांत मैसी, फिल्म में अपने रोल से नहीं खुश

विक्रांत मैसी की फिल्म Aankhon Ki Gustakhyan रिलीज हुई है। मगर ये फिल्म दर्शकों को खास पसंद नहीं आ रही है। इसलिए फिल्मी पंडित का कहना है कि ये 2025 की बड़ी डिजास्टर साबित हो सकती है। विक्रांत ने इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद Don 3 से बाहर होने का फैसला कर लिया है।

अपडेटेड Jul 15, 2025 पर 11:35 PM
Story continues below Advertisement

विक्रांत मैसी की फिल्म Aankhon Ki Gustakhyan हाल ही में रिलीज हुई है, मगर इसे दर्शकों का ठंडा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म किसी तरह बॉक्स ऑफिस पर अपने दिन काट रही है। इसमें विक्रांत शनाया कपूर के साथ नजर आए थे। शनाया की ये पहली फिल्म थी। फिल्म की परफॉर्मेंस से नाखुश विक्रांत ने अपनी अगली फिल्म को लेकर बड़ा फैसला ले लिया है। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक विक्रांत ने फरहान अख्तर की फिल्म Don 3 से बाहर होने का फैसला कर लिया है। इंडस्ट्री जानकारों का मानना है कि उनका ये फैसला कॅरियर के लिए बड़ी गलती साबित हो सकता है।

विक्रांत डॉन 3 में एक शातिर स्कैमस्टर का रोल करने वाले थे। वह इसमें विलेन बने थे, जिसका सामना रणवीर सिंह से होना था। लेकिन उनके बाहर होने से फैंस परदे पर दोनों का एक्शन नहीं देख पाएंगे, जिसका उन्हें काफी दुख है। इंडस्ट्री सूत्रों का कहना है कि विक्रांत को स्क्रिप्ट में दिक्कत लग रही थी और वो अपने कैरेक्टर की गहराई से खुश नहीं थे। उन्हें लगा कि कैरेक्टर में उनके एक्टिंग स्टैंडर्ड से मेल खाने लायक लेयर नहीं है। इसके अलावा इस रोल के लिए काफी बड़े पैमाने पर फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन करने की जरूरत थी, जिस पर उन्हें तसल्ली नहीं हो रही थी।

कियारा के बाद विक्रांत ने छोड़ी फिल्म

डॉन 3 को इससे पहले कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी के चलते छोड़ दिया था। उनकी जगह मेकर्स ने कृति सेनन को कास्ट किया है। विक्रांत के फिल्म छोड़ने के बाद अब मेकर्स के सामने नए विलेन की तलाश करने की चुनौती खड़ी हो गई है। खबरों की मानें तो इस रोल के लिए विजय देवरकोंडा और आदित्य रॉय कपूर के नामों की चर्चा चल रही है। दोनों ही एक्टर इस रोल के लिए अच्छे हैं, अब देखना होगा कि इनमें से कौन ये रोल करता है। हालांकि, अभी किसी ने इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

शूटिंग जनवरी 2026 से होगी शुरू

‘डॉन 3’ की शूटिंग जनवरी 2026 से शुरू हो सकती है। अब मेकर्स जल्द से जल्द फिल्म की स्टारकास्ट को फाइनल करने की कोशिश कर रहे हैं। फरहान अख्तर अपने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को ग्लोबल लेवेल पर ले जाना चाहते हैं, इसलिए वो रणवीर सिंह के सामने एक तगड़े विलेन की तलाश कर रहे हैं।


Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari अब इस दिन होगी रिलीज, जानें क्यों टली रिलीज

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jul 15, 2025 11:35 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।