Don 3: रणवीर सिंह और फरहान अख्तर की डॉन 3 की शूटिंग जल्द, जानें कौन होगा विलेन

Don 3: फरहान अख्तर की क्राइम थ्रिलर ‘डॉन 3’ को लेकर लंबे समय से चर्चा रही है। साल 2023 में इसका ऐलान हुआ था, लेकिन लंबे समय तक कोई अपडेट नहीं आया। अब रणवीर सिंह लीड रोल में फिल्म के लिए एक्शन की तैयारी शुरू कर चुके हैं और शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है

अपडेटेड Dec 22, 2025 पर 3:34 PM
Don 3: फिल्म की टीम ने अब शेड्यूलिंग और लॉजिस्टिक्स की चुनौतियों को सुलझा लिया है।

फरहान अख्तर की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘डॉन’ की तीसरी किश्त को लेकर लंबे समय से चर्चा गर्म रही है। साल 2023 में फरहान ने आधिकारिक तौर पर ‘डॉन 3’ का ऐलान किया था, जिससे फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई थी। लेकिन इसके बाद लंबे समय तक फिल्म से जुड़ी कोई नई जानकारी नहीं आई, जिससे ये अफवाहें तेज हो गईं कि शायद ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। फैंस और मीडिया दोनों ही डॉन फ्रैंचाइजी के अगले धमाके के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। डॉन 3 की चर्चा इस समय इसलिए भी तेज है क्योंकि फिल्म में इस बार रणवीर सिंह को लीड रोल में देखा जाएगा।

अभिनेता ने पहले ही फिल्म के लिए एक्शन की तैयारी शुरू कर दी है और अब फिल्म की शूटिंग भी जल्द ही शुरू होने वाली है। ये फिल्म फ्रैंचाइजी के प्रशंसकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज साबित होने वाली है।

रणवीर सिंह को सौंपी गई डॉन की विरासत


इस बार फिल्म में रणवीर सिंह को डॉन की भूमिका में देखा जाएगा। डायरेक्टर ने पहले ही वीडियो शेयर कर ये जानकारी दी थी कि रणवीर इस बार फिल्म के लीड रोल में होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाने की उम्मीद जताई गई थी।

डॉन 3 की शूटिंग जल्द होगी शुरू

News18 शोशा की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉन 3 अब आखिरकार बनने जा रही है। रणवीर सिंह, जिन्होंने हाल ही में ‘धुरंधर’ से ब्लॉकबस्टर दी है, अब इस फिल्म के लिए एक्शन की तैयारी शुरू कर चुके हैं।

एक्शन और शेड्यूल की तैयारी

फिल्म की टीम ने अब शेड्यूलिंग और लॉजिस्टिक्स की चुनौतियों को सुलझा लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉन 3 में रणवीर कई जबरदस्त एक्शन सीन करते नजर आएंगे। शूटिंग का पहला शेड्यूल जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है, हालांकि रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है।

1 जनवरी को रिलीज होगी ‘इक्कीस’, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिली पूरी स्टारकास्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।