Drashti Dhami: द्रष्टि धामी ने बेटी लीला से कराई पहली मुलाकात, जेनिफर विंगेट बोलीं 'छोटा फरिश्ता'

Drashti Dhami: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री द्रष्टि धामी ने नए साल 2026 की शुरुआत अपने फैंस के लिए बेहद खास बना दी। उन्होंने पहली बार अपनी बेटी लीला को दुनिया से परिचित कराया।

अपडेटेड Jan 02, 2026 पर 3:58 PM

टीवी स्टार द्रष्टि धामी ने 2026 की शुरुआत सबसे प्यारे अंदाज में की है। इंस्टाग्राम पर बेटी लीला खेमका का चेहरा पहली बार दिखाते हुए उन्होंने दुनिया को 'हैलो वर्ल्ड!' कहलवाया। यह पोस्ट उनके पहले बच्चे के पहले जन्मदिन की यादें ताजा करती है, जो अक्टूबर 2025 में मनाया गया था।

तीन हार्टवॉर्मिंग फोटोज में लीला लैवेंडर फ्रॉक में कैंडल्स वाली केक के पास मुस्कुराती नजर आ रही। एक तस्वीर में वह स्टैंडिंग पोज दे रही, तो दूसरी में मम्मी-पापा निरज खेमका के गोद में। आखिरी क्लिक द्रष्टि-लीला की जोड़ी का परफेक्ट मोमेंट कैप्चर करता है। कैप्शन में लिखा, "हैलो वर्ल्ड! मिलिए: मिस लीला खेमका "। द्रष्टि का यह पोस्ट वायरल हो गया, फैंस की बधाइयों की बाढ़ आ गई।


सेलेब्स ने भी दिल जीत लिया। जेनिफर विंगेट ने कमेंट किया, "लिटिल एंजेल!", रुबीना दिलैक बोलीं, "आाव्व! प्रिटी मोम की इतनी खूबसूरत गर्ल।" क्रितका कामरा ने "हाय लीला" लिखा, शब्बीर अहलूवालिया हार्ट इमोजी भेजे। द्रष्टि ने प्राइवेसी बनाए रखी थी। अब 14 महीने बाद यह फेस रिवील फैमिली के क्लोज सर्कल को खोलता है।

द्रष्टि और निरज ने 2015 में शादी की और इसके साथ ही जून 2024 में प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। 22 अक्टूबर 2024 को लीला का जन्म हुआ, कपल ने लिखा, "स्वर्ग से सीधे हमारे दिलों में। एक नई जिंदगी, नई शुरुआत।" मां बनने के बाद द्रष्टि ने फैमिली पर फोकस किया, सोशल मीडिया पर रिलेटेबल मोमेंट्स शेयर किए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।