Drishyam 3: 'दृश्यम 3' को लेकर मेकर्स का बड़ा खुलासा, हिंदी- मलयालम वर्जन की स्टोरी एक दूसरे से होंगी पूरी तरह अलग

Drishyam 3: 'दृश्यम 3' के निर्माता अभिषेक पाठक और कुमार मंगत पाठक ने हाल में ही फिल्म की कहानी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। फिल्म को लेकर दर्शक बेहद एक्साइटेड हैं।

अपडेटेड May 18, 2026 पर 10:31 AM
हिंदी फिल्म के लेखक-निर्देशक अभिषेक पाठक ने कहा कि 'दोनों वर्जन को देखना और उनमें अंतर को समझना दिलचस्प होगा।' 'दृश्यम' की शुरुआत 2013 में मोहनलाल अभिनीत मलयालम फिल्म के रूप में हुई थी।

Drishyam 3: ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के निर्माता अभिषेक पाठक और कुमार मंगत पाठक ने बताया कि मलयालम और हिंदी में आने वाले तीसरे पार्ट में अलग-अलग कहानियां होंगी, जिससे दर्शकों को एक ही दुनिया में अलग-अलग अनुभव मिलेंगे। यह क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी अपनी शानदार कहानी, तीखे मोड़ और दमदार अभिनय के लिए जानी जाती। ‘दृश्यम 3’ की मलयालम और हिंदी दोनों ही कहानियां अलग-अलग दिशाओं में जाएंगी। मलयालम वर्जन एक भावनात्मक पारिवारिक ड्रामा है, जबकि हिंदी संस्करण एक ड्रामा-थ्रिलर होगा।

हिंदी फिल्म के लेखक-निर्देशक अभिषेक पाठक ने पीटीआई से की बातचीत में कहा कि 'दोनों वर्जन को देखना और उनमें अंतर को समझना दिलचस्प होगा।' 'दृश्यम' की शुरुआत 2013 में मोहनलाल अभिनीत मलयालम फिल्म के रूप में हुई थी और इसका सीक्वल 2022 में आया था। तीसरा भाग 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। तीनों फिल्मों का निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया है। 'दृश्यम' की सफलता के कारण हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, चीनी (मंदारिन) और सिंहली सहित कई भाषाओं में इसके रीमेक बने।

दिवंगत निशिकांत कामत द्वारा निर्देशित और अजय देवगन अभिनीत हिंदी वर्जन भी बड़ा हिट साबित हुआ था, जिसका पहला भाग 2015 में रिलीज़ हुआ था। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित दूसरा भाग 2022 में आया। वे 'दृश्यम 3' का निर्देशन भी कर रहे हैं, जो 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। अभिषेक पाठक और उनके पिता कुमार मंगत पाठक मोहनलाल की 'दृश्यम 3' का वितरण अपने बैनर पैनोरमा स्टूडियोज के तहत कर रहे हैं।


अभिषेक के अनुसार, 'दृश्यम 3' के दोनों वर्जन की कहानियां अलग-अलग लिखी गईं। अभिषेक ने बताया, 'मैंने अपनी कहानी हिंदी दर्शकों को ध्यान में रखकर लिखी, ताकि उन्हें विजय सालगांवकर (अजय का किरदार) से जो उम्मीदें हैं, वे पूरी हों। जीतू जोसेफ ने अपना वर्जन लिखा। बाद में, हमने एक-दूसरे के मसौदे पढ़े और दोनों ही पसंद आए।' अभिषेक ने लेखकों आमिल कीयन खान और परवेज़ शेख के साथ मिलकर तीसरे भाग की पटकथा लिखी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।