Drishyam Spanish Remake: भारत के बाद स्पेन में छाएगी ‘दृश्यम’, शूटिंग को लेकर नई खबर

दृश्यम एक ऐसी थ्रिलर फिल्म है जिसने ‘2 अक्टूबर’ और ‘पणजी के सत्संग’ जैसे डायलॉग्स को यादगार बना दिया। मोहनलाल और अजय देवगन की यह कल्ट फिल्म अब स्पेनिश रीमेक में नजर आएगी, जिस पर जल्द काम शुरू होने वाला है और यह वैश्विक दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार है

अपडेटेड Mar 30, 2026 पर 1:30 PM
Story continues below Advertisement
‘दृश्यम’ अब दुनिया की पहली ऐसी भारतीय फिल्म बनने की ओर बढ़ रही है

भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय थ्रिलर फ्रेंचाइजी दृश्यम ने अपनी दमदार कहानी और सस्पेंस से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। साल 2013 में मोहनलाल की मलयालम फिल्म से शुरू हुआ यह सफर आज ग्लोबल पहचान बना चुका है। अजय देवगन की हिंदी ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ ने भारत में जबरदस्त सफलता हासिल की, जिसके बाद अब यह कहानी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तेजी से फैल रही है।

खास बात यह है कि ‘दृश्यम’ की कहानी सिर्फ एक देश तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसकी पकड़ अलग-अलग संस्कृतियों के दर्शकों पर भी मजबूत होती जा रही है। अब इस सुपरहिट कहानी का जादू स्पेन तक पहुंच चुका है, जहां इसे नए अंदाज में पेश करने की तैयारी हो रही है।

स्पेनिश रीमेक को लेकर बड़ा अपडेट


काफी समय से ‘दृश्यम’ के स्पेनिश रीमेक की चर्चा चल रही थी। अब खबर है कि इस प्रोजेक्ट की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इंटरनेशनल प्रोडक्शन हाउस के साथ साझेदारी के बाद इस फिल्म को ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाने की तैयारी तेज हो गई है।

जून से शुरू होगी शूटिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस थ्रिलर फिल्म की शूटिंग जून महीने से शुरू होगी। स्पेन की खूबसूरत लोकेशन्स पर फिल्माई जाने वाली इस कहानी में एक पिता अपने परिवार को बचाने के लिए सिस्टम से टकराता नजर आएगा। खास बात यह है कि कहानी की आत्मा को बरकरार रखते हुए इसे स्पेनिश कल्चर के अनुसार ढाला जाएगा।

प्रोड्यूसर ने बताई खास वजह

स्पेनिश प्रोड्यूसर रोड्रिगो एस्पिनेल का मानना है कि ‘दृश्यम’ की कहानी भावनाओं से जुड़ी है, जो हर देश के दर्शकों को आसानी से कनेक्ट करती है। एक पिता और मां के संघर्ष की यह कहानी सार्वभौमिक है, इसलिए इसे अलग-अलग संस्कृतियों में अपनाना आसान है।

9 भाषाओं में बनेगा नया रिकॉर्ड

‘दृश्यम’ अब दुनिया की पहली ऐसी भारतीय फिल्म बनने की ओर बढ़ रही है, जिसके 9 भाषाओं में रीमेक बन रहे हैं। चीन में बनी ‘शीप विदाउट अ शेफर्ड’ इसकी बड़ी सफलता का उदाहरण है। अब स्पेनिश के अलावा कोरियन और हॉरर वर्जन पर भी काम जारी है।

आगे भी जारी रहेगा ‘दृश्यम’ का सफर

जहां हिंदी में दृश्यम 3 की रिलीज का इंतजार है, वहीं मलयालम वर्जन भी जल्द दर्शकों के सामने आएगा। साफ है कि ‘विजय सालगांवकर’ की कहानी अभी और लंबे समय तक दर्शकों को बांधे रखने वाली है।

Dhurandhar 2 Fees: 50 करोड़ से 2.5 करोड़ तक..., जानें बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने के लिए रणवीर सिंह समेत टीम ने कितनी वसूली फीस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।