Ed Sheeran का नया गाना मचा रहा धमाल, 2 दिन में आए करोड़ों व्यूज

Sapphire Song: हॉलीवुड सिंगर एड शीरन का नया गाना 'सफायर' रिलीज हो गया है, जो उनके एल्बम ‘प्ले’ का हिस्सा है। इस गाने को भारत में शूट किया गया है और इसमें पंजाबी और वेस्टर्न म्यूजिक का मेल देखने को मिलता है। वीडियो में अरिजीत सिंह की आवाज और शाहरुख खान नजर आ रहे हैं

अपडेटेड Jun 08, 2025 पर 10:49 PM
Story continues below Advertisement
रिलीज हुए इस गाने के वीडियो में शीरन भारत के कल्चर को एक्सपोलर करते दिखते हैं

हॉलीवुड के मशहुर सिंगर एड शीरन ने अपना नया गाना 'सफायर' रिलीज कर दिया है। एड शीरन का ये गाना काफी खास है इस गाने का वीडियो भारत में शूट किया गया है। इस गाने में पंजाबी और वेस्टर्न म्यूजिक का खूबसूरत मेल है। इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है जैसे यह भारत के लिए उनका एक प्यार भरा संदेश हो। ये पहली बार नहीं है जब एड शीरन ने भारत के लिए अपने इमोशन को दिखाया है। एड शीरन पहले भी भारतीय संस्कृति और संगीत के लिए अपना लगाव जाहिर कर चुके हैं।

एड शीरन का ये वीडियो 6 जून को रिलीज हुआ था। सिंगर के विडियो को 2 दिन में 1 करोड़ 23 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। एड शीरन का नया गाना 'सफायर' उनके आठवें एल्बम 'प्ले' का हिस्सा है। इस वीडियो की खास बात ये है कि इसमें अरिजीत सिंह ने गाना गाया है और शाहरुख खान की भी झलक देखने को मिलती है।

अरिजीत और शाहरुख भी वीडियो में


हाल ही में रिलीज हुए इस गाने के वीडियो में शीरन भारत के कल्चर को एक्सपोलर करते दिखते हैं, कभी कोलकाता की गलियों में घूमते हुए, तो कभी हैदराबाद के बाहुबली सेट पर। एड शीरन के नए गाने में अरिजीत सिंह ने पंजाबी में गाया है और शाहरुख खान भी खास अंदाज में नजर आते हैं। यह कोलैब फैंस के लिए एक यादगार म्यूजिकल पल बन गया है। वीडियो में एड शीरन भारत की गलियों में बस से घूमते, कैफे में थिरकते और हुगली नदी पार करते नजर आते हैं। खास बात यह है कि वीडियो का ज़्यादातर हिस्सा ऐसे शूट किया गया है कि देखने वाले को लगे जैसे वो शीरन के साथ खुद भारत घूम रहे हों।

एज शीरन ने क्या कहा था

गाने के रिलीज होने से पहले एड शीरन ने बताया था कि, ये प्रोजेक्ट पंजाबी और वेस्टर्न म्यूजिक का खूबसूरत मेल है। उन्होंने ये भी कहा था कि, अरिजीत सिंह ने पंजाबी बोल समझने और लिखने में उनकी मदद की थी। उस वक्त ये साफ नहीं था कि अरिजीत गाने में नजर आएंगे या नहीं, इसलिए उनका इसमें दिखना फैंस के लिए एक शानदार सरप्राइज बन गया। एड शीरन का नया म्यूजिक एल्बम ‘प्ले’ 12 सितंबर को रिलीज होने जा रहा है। इस एल्बम से तीसरा गाना ‘सफायर’ हाल ही में रिलीज किया गया है। इससे पहले अप्रैल में पहला गाना ‘अजीजम’ आया, इसके बाद ‘ओल्ड फोन’ नाम का दूसरा गाना रिलीज हुआ था।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jun 08, 2025 10:49 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।